हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home खेल भारत ने अर्जे...

    भारत ने अर्जेंटीना को हराया, एलपीयू के विद्यार्थियों का रहा विशेष योगदान

    Punjab

    3-1 से हराकर पुरुष हॉकी स्पर्धा के पूल-ए में दूसरा स्थान सुनिश्चित किया

    वरूण कुमार व हरमनप्रीत ने किए एक-एक गोल

    जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। त्रुटिहीन ड्रैग, ड्रिबल, फ्लिक, पुश, शॉट खेलते हुए, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के सात विद्यार्थियों ने अब टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय हॉकी टीम के लिए क्वार्टर फाइनल में स्थान बनाया है। भारत ने अर्जेंटीना, जो वर्तमान में दुनिया में सातवें स्थान पर है, को हराकर 3-1 की व्यापक जीत के साथ खेलों के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। एलपीयू के एमबीए के छात्र वरुण कुमार और हरमनप्रीत सिंह ने प्रतिद्वंद्वी-टीम के खिलाफ एक-एक गोल किया जबकि, उनकी टीम के साथी विवेक सागर प्रसाद ने एक अन्य गोल दागते हुए कामयाबी हासिल की।

    भारतीय टीम को अभी 30 जुलाई को भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे मेजबान जापान के खिलाफ पूल ‘ए’ का मैच खेलना है। चार मैचों में तीन जीत के साथ भारत पूल ए में दूसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर नाबाद आॅस्ट्रेलिया है। न्यूजीलैंड पर 3-2 की चुनौतीपूर्ण जीत के बाद, स्पेन को 3-0 से हराकर और अब अर्जेंटीना को हराकर, आठ बार की ओलिंपिक चैंपियन-भारतीय हॉकी टीम एक बार फिर ओलंपिक पदक प्राप्त करने की ओर अग्रसर है। भारत को अब तक प्राप्त कुल आठ ओलंपिक स्वर्ण पदकों में से आखिरी पदक 1980 के मास्को खेलों में मिला था।

    वाइस चांसलर ने दी बधाई

    डिफेंडिंग चैंपियन पर इस जीत ने निश्चित रूप से एलपीयू के एमबीए छात्र-मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम के आत्मविश्वास का स्तर बढ़ाया है, खासकर सभी ओर से वाहवाही हासिल करने के बाद। एलपीयू पहले ही अपने पदक विजेताओं के लिए प्रतिष्ठित नकद पुरस्कारों की घोषणा कर चुकी है। टीम इंडिया को बधाई देते हुए, एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल ने एक बार फिर शीर्ष पर पहुंचने के लिए उत्साही भावना को बनाए रखने का आह्वान किया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।