हमसे जुड़े

Follow us

40.1 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home खेल अमेरिकी धाविक...

    अमेरिकी धाविका सिडनी मैकलॉघलिन ने महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में जीता स्वर्ण

    Sydney McLaughlin

    टोक्यो (एजेंसी)। अमेरिकी धाविका सिडनी मैकलॉघलिन ने बुधवार को टोक्यो ओलंपिक में अपना पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 51.40 सेकेंड में दौड़ पूरी कर पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं उनकी हमवतन और रियो ओलंपिक 2016 की स्वर्ण पदक विजेता दलीला मुहम्मद ने 51.58 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक जीता तथा नीदरलैंड की फेम्के बोल ने 52.03 सेकेंड में दौड़ पूरी कर कांस्य पदक हासिल किया।

    51.40 सेकेंड का एक नया विश्व रिकॉर्ड बना

    2019 विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता 21 वर्षीय सिडनी ने इससे पहले जून में ओलंपिक ट्रायल में 51.90 सेकेंड में 400 मीटर बाधा दौड़ पूरी कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। ओलंपिक फाइनल में आज उन्होंने 51.40 सेकेंड का एक नया विश्व रिकॉर्ड बना कर बड़ी उपलब्धि हासिल की।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।