हमसे जुड़े

Follow us

30.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home खेल लॉर्ड्स में श...

    लॉर्ड्स में शतक जड़ने को राहुल ने बताया बहुत खास

    Lokesh-Rahul

    लंदन (इंग्लैंड)। भारतीय सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में खेली 129 रन की अपनी पारी को विशेष बताया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को एक वीडिया पोस्ट किया जिसमें राहुल अपने ओपनिंग जोड़ीदार रोहित शर्मा के साथ चर्चा कर रहे हैं। राहुल ने कहा, यह काफी विशेष था, इसलिए नहीं कि मैंने लॉर्ड्स में शतक जड़ा बल्कि इससे मजा और उत्साह आया। मैं कुछ वर्षो से टेस्ट क्रिकेट से दूर था।

    मैं टेस्ट क्रिकेटर बनने की चाहत के साथ बड़ा हुआ। मेरे पिता टेस्ट क्रिकेट को पसंद करते थे। मेरे कोच भी मुझे टेस्ट क्रिकेटर बनते देखना चाहते थे। मैं हमेशा टेस्ट में अच्छा करना चाहता था। उन्होंने कहा, टेस्ट क्रिकेट से बाहर रहना मेरे लिए निराशाजनक था। इससे दुख हुआ लेकिन मैं इसके लिए किसी और को नहीं अपने आप को दोष देता हूं क्योंकि मैं अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका था। मैं बस अवसर का इंतजार कर रहा था। यह मेरे लिए काफी मायने रखता है। मैंने लॉर्ड्स में अपनी बल्लेबाजी का आनंद लिया और यहां शतक बनाने विशेष रहा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।