हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश सोमवार से शुर...

    सोमवार से शुरू होगी भाजपा की जन-आशीर्वाद यात्रा

    Punjab BJP

    नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केन्द्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में पिछले माह शामिल किये गये पार्टी के सभी 39 नए केंद्रीय मंत्रियों को जनता का आशीर्वाद हासिल करने के लिए सोमवार से देश भर में जन-आशीर्वाद यात्रा शुरू करने जा रही है। जन-आशीर्वाद यात्रा के तहत पार्टी के सभी नए 39 केन्द्रीय मंत्री, अपने लोकसभा क्षेत्र को छोड़ कर तीन लोकसभा क्षेत्रों और अपने जिले को छोड़ कर चार जिलों में तीन दिन के लिए यात्रा निकालेंगे। इस तरह यह यात्रा कुल 142 दिनों की होगी और 212 लोकसभा क्षेत्रों में होगी।

    पार्टी सूत्रों के अनुसार यह यात्रा देश के 19 राज्यों और 265 जिलों से होकर गुजरेगी और इस दौरान यह लगभग 19 हजार 567 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। जन-आशीर्वाद यात्रा के दौरान लगभग 1663 कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री 16, 17 और 18 अगस्त को तथा कैबिनेट मंत्री 19, 20 और 21 अगस्त को अपने-अपने क्षेत्रों में जन-आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे। कई राज्यों में ये यात्रा पांच और सात दिनों तक भी चलेगी। भाजपा शासित राज्यों में इन यात्राओं में केंद्रीय मंत्रियों के साथ राज्य के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, पार्टी के सांसद एवं विधायक सहित चुने गए सभी जन-प्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।