हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home देश सोपोर में मुठ...

    सोपोर में मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने मार गिराया आतंकी

    Kulgam Encounter
    Kulgam Encounter: कुलगाम मुठभेड़ में 5 आतंकवादी ढेर

    बारामूला (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के सोपोर जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ (Encounter) में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी खुफिया सूचना पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी), 52 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने सोमवार रात बारामूला जिले के सोपोर के पेठसीर में एक संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान (कासो) शुरू किया।

    सुरक्षाबलों ने बाहर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर घर-घर तलाशी शुरू की। जब सुरक्षा बल किसी विशेष इलाके की ओर बढ़ रहे थे तो वहां छिपे आतंकवादियों ने तड़के उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ में अब तक एक आतंकवादी मारा गया है और अभियान जारी है। लगातार हो रही गोलीबारी के कारण आतंकवादी का शव बरामद नहीं हुआ है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आस-पास के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।