हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश गुरुग्राम: पू...

    गुरुग्राम: पूर्व फौजी ने पुत्रवधू सहित चार को उतारा मौत के घाट

    Kolkata News
    • जघन्य हत्याकांड को अंजाम देकर थाने पहुंचा हत्यारा
    • घटना में एक बच्ची बुरी तरह से है घायल

    गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में एक रिटायर फौजी ने दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया है। मंगलवार अलसुबह यहां राजेंद्रा पार्क इलाके में रिटायर फौजी ने अपनी पुत्रवधू समेत चार लोगों की हत्या कर दी। हमला तो उसने पांच लोगों पर किया था, जिसमें दो बच्चियां भी शामिल हैं। लेकिन एक बच्ची बुरी तरह घायल है। इस जघन्य वारदात अंजाम देकर आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण किया।

    बताया जा रहा है कि पुत्रवधू के किरायेदार से अवैध संबंधों के शक में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। मौके पर पहुंचे डीसीपी दीपक सहारण ने बताया कि इस हत्याकांड की बारीकी से जांच की जा रही है। पूर्व फौजी द्वारा किए गए जघन्य हत्याकांड में पुलिस को यह बात गले नहीं उतर रही कि अकेला व्यक्ति एक के बाद इतने लोगों की हत्या कर सकता है। प्राथमिकता जांच में तेजधार हथियार से हत्याएं करने की बात पुलिस कह रही है। यह हत्याएं बेहोश करके की गई या फिर किसी और तरीके से, इस पर पुलिस की जांच जारी है। घटना के विस्तृत ब्यौरे का इंतजार है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।