हमसे जुड़े

Follow us

30.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home देश दिल्ली-मेरठ ए...

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, हरिद्वार से लौट रहे 5 लोगों की मौत

    Accident Delhi-Meerut Expressway

    हरिद्वार से मुंडन समारोह से लौट रहे थे गाजियाबाद

    (Accident Delhi-Meerut Expressway)

    गाजियाबाद । मसूरी थाना क्षेत्र में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक मासूम समेत कुल 5 लोगों की जान चली गई। थाना मसूरी क्षेत्र के मेरठ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार देर रात कार और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के अनुसार, हरिद्वार (उत्तराखंड) से मुंडन कराकर गाजियाबाद लौट रहे परिवार की कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में एक मासूम समेत कुल 5 लोगोंं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग बुरी तरह घायल बताए जा रहे हैं, जिनका नजदीक के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    जिस ट्रक से यह हादसा हुआ, उसे पुलिस ने भोजपुर थाना क्षेत्र में पकड़ लिया है

    पीडि़त परिवार इंदिरापुरम में मकनपुर का रहने वाला है। कहा जा रहा है कि इलाज के दौरान चार लोगों ने दम तोड़ा है। हादसा गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में हुआ। जिस ट्रक से यह हादसा हुआ, उसे पुलिस ने भोजपुर थाना क्षेत्र में पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान आशीष (33) पुत्र वी.पी. सिंन्हा, शिल्पी (30) पत्नि आशीष, देव सिन्हा (1) पुत्र आशीष निवासीगण 551क/450 आजाद नगर आलम बाग लखनऊ, सोनू (35) पुत्र दलवीर, परी उर्फ काव्या (11) पुत्री सोनू मूल निवासीगण ग्राम रतरोई थाना गंगीरी जनपद अलीगढ़ हाल निवासी ग्राम मकनपुर थाना इन्द्रापुरम गाजियाबाद।

    • वहीं निधि पत्नि सोनू, शिवि पुत्री आशीष गम्भीर रुप से घायल हैं।
    • जिनका उपचार सर्वोदय अस्पताल कविनगर, गाजियाबाद में चल रहा हैं।

    कैन्टर चालक बबलू पुत्र सोमनाथ नि. ग्राम चकूनी थाना सैदनगली जनपद अमरोहा व कैन्टर को पकड़ लिया गया हैं । बताया जा रहा है कि गाजियाबाद के मकनपुर का रहने वाला परिवार मासूम का मुंडन करवाने हरिद्वार गया था। वापसी में यह सड़क हादसा हुआ। अल्टो कार में दो परिवार के कुल 7 लोग सवार थे, जिसमें यह मासूम भी शामिल था, जिसने हादसे में अपनी जान गंवा दी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlinked in , YouTube  पर फॉलो करें।