हमसे जुड़े

Follow us

29.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home कारोबार शेयर बाजार सर...

    शेयर बाजार सर्वकालिक रिकार्ड स्तर पर

    Stock Market, Sensex

    मुंबई (एजेंसी)। चौतरफा लिवाली के बल पर शेयर बाजार 60 हजार अंक की ओर बढ़ते हुये अब तक के सर्वकालिक रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया। लिवाली के बल पर सेंसेक्स 59737.32 अंक के उच्चतम स्तर और निफ्टी 17792.995 अंक के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवदे सूचकांक सेसेंक्स 268 अंकों की बढ़त के साथ 59409.98 अंक पर खुला।

    इसके बाद लिवाली का रूख बना रहा जिससे यह दोपहर से पहले ही 60 हजार अंक की ओर लपकते हुये 59737.32 अंक पर पहुंच गया। हालांकि अभी यह 134.94 अंकों की बढ़त के साथ 59276.10 अंक पर कारोबार कर रहा है। एनएसई का निफ्टी 20 अंकों की गिरावट के साथ 17709.65 अंक पर खुला लेकिन इसके बाद शुरू हुयी लिवाली के बल पर 17792.95 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। हालांकि अभी यह 11.65 अंकों की बढ़त के साथ 17641.15 अंक पर कारोबार कर रहा है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।