हमसे जुड़े

Follow us

30.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home देश किसानों को कु...

    किसानों को कुचलने के आरोपी आशीष मिश्रा की जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

    Lakhimpur Kheri Farmers

    नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों को निर्ममता तरीके से कुचलने के आरोपी आशीष मिश्र को जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकती है। बता दें कि किसान संगठन लगातार इसकी मांग कर रहे हैं और किसानों के दबाव के चलते सरकार जल्द कोई बड़ा एक्शन ले सकती है। सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और आशीष के पिता अजय मिश्र को भी दिल्ली तलब किया गया है। हालांकि, अजय मिश्र का कहना है कि वे निजी काम से दिल्ली जा रहे हैं।

    लखीमपुर हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश में सियासत के तीन मुख्य केन्द्र बने हुए हैं। बहराइच में राकेश टिकैत की मौजूदगी में किसान गुरविंदर के शव का दोबारा पोस्टमार्टम हुआ। वहीं, सीतापुर में गिरफ्तार हुर्इं प्रियंका गांधी ने बेल बॉन्ड भरने से इनकार कर दिया। वे फिलहाल अस्थाई जेल में हैं। इधर राहुल गांधी भी आज उत्तर प्रदेश पहुंचने वाले हैं। राहुल के साथ पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, कांग्रेस नेता के.सी. वेणुगोपाल और सचिन पायलट के आने की भी संभावना है। वहीं लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच और पीलीभीत में इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

    लखीमपुर जाकर समझना चाहता हूँ जमीनी हकीकत : राहुल

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारें किसानों पर व्यवस्थित तरीके से आक्रमण कर रही है और उत्तर प्रदेश के खीरी लखीमपुर में उनको क्यों कुचला गया, इसकी जमीनी हकीकत समझने के लिए वह लखीमपुर जा रहे हैं। गांधी ने बुधवार को यहां विशेष संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ लखनऊ जा रहे हैं और वहां से लखीमपुर जाएंगे। इस यात्रा को लेकर उन्होंने प्रशासन को चिट्ठी लिखी है और कहा है कि वह तीन लोग लखीमपुर जा रहे हैं और धारा 144 के तहत तीन लोगों को जाने की इजाजत होती है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।