हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा में क...

    हरियाणा में कोरोना के 12 नये मामले, सरसा में आए दो नए केस

    coronavirus-cases sachkahoon

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में कोरोना संक्रमण के आज 12 नये मामले आये जिससे इस महामारी से पीड़ितों की कुल संख्या 771061 हो गई है। इनमें 471189 पुरूष, 299855 महिलाएं और 17 ट्रांडजेंडर है। इनमें से 760898 ठीक हो चुके हैं तथा सक्रिय मामले 91 हैं। राज्य में कोरोना से किसी मौत की कोई सूचना नहीं है अलबत्ता इस महामारी से अब तक 10049 लोगों की जान जा चुकी है।

    राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कोरोना की स्थिति को लेकर यहां जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राज्य में कुल कोरोना संक्रमण दर 6़.06 प्रतिशत, रिकवरी दर 98.68 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.30 प्रतिशत है। राज्य के सभी 22 जिलों में कोरोना संक्रमण के मामलों में अब राहत की स्थिति है। राज्य के अधिकतर जिले कोरोना मुक्त हो चुके हैं।

    तीसरी लहर की आशंका अभी भी बरकरार

    लेकिन तीसरी लहर की आशंका अभी भी बरकरार है। गुरूग्राम जिले में कोरोना के आज नौ, सिरसा दो और रेवाड़ी में कोरोना का एक मामला आया। राज्य के फरीदाबाद, हिसार, सोनीपत, करनाल, पानीपत, पंचकूला, अम्बाला, रोहतक, यमुनानगर, भिवानी, कुरूक्षेत्र, महेंद्रगढ़, जींद, झज्जर, फतेहाबाद, कैथल, पलवल, चरखी दादरी और नूंह जिले में कोरोना का आज कोई मामला नहीं आया। राज्य में कोरोना से अब तक 10049 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में कोरोना से आज किसी मौत की सूचना नहीं है। राज्य में लोगों को अब तक 24658881 कोविड वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।