हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पहलवान बिजेंद...

    पहलवान बिजेंद्र का नाम वर्ल्ड वाईड बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

    World Wide Book of World Records sachkahoon

    40 किलो के युवक को दांतों से उठाकर लगाई 250 मीटर की दौड़

    • नशा व फास्ट फूड छोड़कर गाय का घी खाकर व दूध पीकर रहें स्वस्थ : बिजेंद्र सिंह

    भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। देश के युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देने के उद्देश्य से भिवानी के पहलवान बिजेंद्र सिंह द्वारा कभी दांतों से ट्रक खींचकर, कभी पैर के अंगूठे से कैंटर खींचकर युवाओं को अपनी शक्ति पहचानने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इन्हीं शक्ति प्रदर्शनों के तहत गत दिनों पहलवान बिजेंद्र सिंह ने अपनी शरीर पर 1550 हथौड़े के वार सहकर गोल्डन बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया था। अब पहलवान बिजेंद्र सिंह ने एक कदम ओर आगे बढ़ते हुए गांव दिनोद के खेल स्टेडियम में 40 किलो के युवक को दांतों से उठाकर 250 मीटर की दौड़ लगाते विश्व रिकॉर्ड बनाया तथा वर्ल्ड वाईड बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपना नाम दर्ज करवाया है।

    नेहरू युवा केन्द्र भिवानी खेल मंत्रालय भारत सरकार से संबंधित अखिल भारतीय युवा जनकल्याण संगठन के अध्यक्ष स्टील मैन पहलवान बिजेंद्र सिंह नशा छुड़वाने के लिए नए-नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। पहलवान बिजेंद्र सिंह ने बताया कि वे पिछले दो वर्षों से नशा मुक्त भारत अभियान चलाए हुए हैं। उनका लक्ष्य है कि वे वर्ष 2022 तक 100 शक्ति प्रदर्शन करें तथा ज्यादा से ज्यादा युवाओं को नशा के दुष्परिणामों बारे जागरूक करें। उन्होंने कहा कि वे दिखाना चाहते हैं कि देशी खाने में क्या ताकत है। उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहकर व फास्ट फूट खाना छोड़कर केवल गाय के घी खाकर व दूध पीकर शरीर मजबूत बनाया जा सकता है।

    पहलवान बिजेंद्र सिंह ने कहा कि गांव दिनोद के खेल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने अपने दांतों से 40 किलोग्राम के युवक को दांतों से उठाकर 100 मीटर दौड़ 45 सैकिंड में पूरी कर तथा एक मिनट 15 सैकिंड में 250 मीटर तक दौड़कर विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए वर्ल्ड वाईड बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।