हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ डेरा सेवादारो...

    डेरा सेवादारों ने तीन यूनिट रक्तदान कर बचाई जान

    Blood Donation

    डेरा प्रेमी ने पांचवी शादी सालगिरह पर किया 15वीं पर रक्तदान

    यमुनानगर (सचकहूँ/लाजपतराय)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्ररेणा पर चलते हुए डेरा अनुयायी ब्लॅड बैंक जाकर तीन यूनिट रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद की। हमीदा निवासी प्रेमी आशीश इन्सां ने बताया कि उनकी पांचवी शादी सालगिरह थी जिस पर उन्होंने 15वीं बार रक्तदान करके मनाया। उन्होंने कहा कि वे पूज्य गुरू जी की प्रेरणा पर चलते हुए मानवता भलाई कार्यों में विशेष भागीदारी की कोशिश रखता हूं और अपने खुशी के सभी कार्यो को मानवता भलाई कार्यो से जोड़कर मनाता हूँ उसकी खुशी दोगुनी हो जाती हैं।

    उन्होंने बताया कि उनकी पत्नि अंजलि भी सेवाकार्यो में अग्रणी रहती है तथा विशेष रूप से सेवाकार्यो में भाग लेती हैं। वहीं हमीदा निवासी गौरव इन्सां ने बताया कि उन्होंने पांचवी बार रक्तदान किया हैं और वे पूज्य गुरू जी की प्रेरणा पर चलते हुए मानवता भलाई कार्य करते रहते हैं। पूज्य गुरू जी ने सिखाया कि मानवता की सेवा करना ही बेहतर सेवा हैं। जिसको लेकर हमेशा तत्पर रहते हैं। आज उन्होंने लगातार पांचवी बार रक्तदान किया हैं। वहीं ब्लाक केल निवासी प्रेमी केसर सिंह इन्सां ने ईलाज के दौरान रादौर निवासी लालसिंह को एक यूनिट रक्तदान किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here