हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा अम्बाला बाल स...

    अम्बाला बाल सुधार गृह में फतेहाबाद के किशोर की मौत

    Children's Correctional Home sachkahoon

    फतेहाबाद। फतेहाबाद के एक किशोर की अम्बाला बाल सुधार गृह (Children’s Correctional Home) में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। भाटिया कॉलोनी निवासी किशोर को वीरवार रात अम्बाला बाल सुधार गृह ले जाया गया था। उस पर 11 जनवरी को चोरी करने के आरोप में फतेहाबाद शहर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। किशोर की मौत की सूचना पर परिजन अम्बाला नागरिक हस्पताल पहुंचे और वहां हंगामा किया। इस पर पुलिस, सीडब्ल्यूसी, बाल कल्याण और जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी देर रात वहां पहुंचे।

    आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए न्यायिक जांच की जाएगी। उल्लेखनीय है कि किशोर 15 दिन पहले भी अम्बाला बाल सुधार गृह (Children’s Correctional Home)में रहकर गया था। बताया जाता है कि उसने अपनी चादर से ही पंखे से फंदा बनाकर आत्महत्या की। उसे कोरोना नियमानुसार अलग कमरे में रखा हुआ था। खाना देने के लिए जब कर्मचारी गए तो देखा कि वह पंखे से लटका हुआ था। बताया जाता है कि किशोर यही कहता था कि उसे गलत फंसाया गया है। अधिकारियों के अनुसार उसने किन कारणों के चलते फंदा इसकी जांच की जाएगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here