हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home देश देश में पिछले...

    देश में पिछले 24 घंटे में 3,37,704 नए कोविड मामले सामने आए और 2,42,676 व्यक्ति कोविड से मुक्त हुए

    Covid Cases sachkahoon

    नयी दिल्ली l देश में पिछले 24 घंटे में 67 लाख से अधिक कोविड(Covid Cases) टीके लगाये गये है और इसके साथ ही कुल टीकाकरण 166.16 करोड़ से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 67 लाख 49 हजार 746 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 161 करोड़ 16 लाख 60 हजार 078 टीके लगाए जा चुके हैं।

    मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के तीन लाख 37 हजार 704 नये मामले सामने के साथ संक्रमितों की कुल संख्या तीन करोड़ 93 लाख तीन हजार 731 हो गयी हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 21 लाख 13 हजार 365 हो गयी है। दैनिक संक्रमण दर 17.22 फीसदी हो गयी है।

    मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में दो लाख 42 हजार 676 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल तीन करोड़ 63 लाख एक हजार 482 लोग कोविड(Covid Cases) से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 93.31 प्रतिशत है। कोविड के नये रूप ओमिक्राॅन से 10,050 व्यक्ति संक्रमित पाये गये हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 19 लाख 60 हजार 954 कोविड परीक्षण किए गये हैं तथा अब तक कुल 71.34 करोड़ लोगों की जांच की गयी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here