हमसे जुड़े

Follow us

11.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पीजीआई में 30...

    पीजीआई में 30 हेल्थ केयर वर्कर संक्रमित, दो की मौत

    PGI sachkahoon

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। पीजीआई(PGI) में रविवार को 30 हेल्थ केयर वर्कर कोरोना संक्रमित पाए गए। जिसमें से 12 चिकित्सक, चार छात्र, छह स्टाफ नर्स, चार पैरामेडिकल स्टाफ, तीन मिनिस्ट्रियल स्टाफ व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल हैं। वहीं पीजीआई में रविवार को दो लोगों की मौत हो गई। रविवार को 17 नए मरीज पीजीआई में आए, जिसके बाद भर्ती मरीजों का आंकड़ा भी 66 हो गया है।

    भर्ती(PGI) मरीजों में से 14 आक्सीजन पर, एक हाइ फ्लो आक्सीजन व चार वेंटिलेटर पर हैं। हालांकि दस मरीज रविवार को पीजीआई में स्वस्थ होकर घर भी लौटे। जिले में कोविड-19 के 519 सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जिनमें से 184 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जबकि 165 सैंपल का परिणाम आना शेष है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here