हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश कोविड टीकाकरण...

    कोविड टीकाकरण में 165.70 करोड़ टीके लगे

    Corona Vaccination

    नयी दिल्ली। पिछले 24 घंटे में देश भर में 62 लाख से अधिक कोविड टीके लगायें गये है। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 165.70 करोड़ से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 62 लाख 22 हजार 682 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 165 करोड़ 70 लाख 60 हजार 692 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के दो लाख 34 हजार 281 नये मरीज सामने आयें हैं।

    इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 18 लाख 84 हजार 937 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 4.59 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 14.50 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में तीन लाख 52 हजार 784 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल तीन करोड़ 87 लाख 13 हजार 494 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 94.21 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 16 लाख 15 हजार 993 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 72 करोड़ 73 लाख 90 हजार 698 कोविड परीक्षण किए गए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here