हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा नरेश रानी बनी...

    नरेश रानी बनी नेत्रदानी

    Naresh Rani sachkahoon

    रतिया (तरसेम सैनी,शामवीर)। भारत विकास परिषद रतिया द्वारा श्रीमती नरेश रानी धर्मपत्नी श्रीराम कुमार सिंगला निवासी हनुमान चौक रतिया के आकस्मिक निधन के उपरांत नेत्रदान(Eye Donation) करवाया गया। यह जानकारी देते हुए परिषद् के प्रेस प्रवक्ता सचिन तनेजा ने बताया कि जब उनके निधन की सूचना परिषद सदस्य गिरधारी लाल सिंगला को मिली, तो उन्होंने परिवार वालों से संपर्क करके उन्हें नेत्रदान के लिए प्रेरित किया।

    सिंगला परिवार इस नेक कार्य के लिए राजी हुआ तो परिषद के उपाध्यक्ष एवं नेत्रदान प्रमुख जनक राज गोयल ने लायंस आई बैंक सिरसा की टीम से संपर्क कर नेत्रदान(Eye Donation) कराया। इस नेक कार्य में गिरधारी लाल सिंगला, राजकुमार सिंगला व प्रवीण तनेजा का सहयोग रहा। जनक राज गोयल ने बताया कि परिषद परिवार ऐसे कार्यों में सदैव अग्रणी रहा है और इस सत्र का यह 14वां नेत्रदान है। उन्होंने बताया कि यदि हमारे प्रयासों से किसी व्यक्ति को नेत्र मिलते हैं, तो इससे बड़ा पुण्य का कोई काम नहीं हो सकता।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here