हमसे जुड़े

Follow us

40.1 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home देश हिमाचल में भा...

    हिमाचल में भारी बर्फबारी से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

    heavy snowfall sachkahoon

    हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी(Heavy Snowfall) से शिमला सहित ऊंचाई वाले इलाकों में हालात इतने खराब हो गये हैं कि लोगों को दूध-ब्रेड तक मयस्सर नहीं हो रही। शिमला का सड़क संपर्क अन्य इलाकों से टूट गया। शहर में मुख्य सड़कों के अलावा नगर निगम की सभी संपर्क सड़कें सुबह बंद रही लेकिन युद्ध स्तर काम के बाद कुछ सड़कों को आज दोपहर बाद खोल दिया गया। पेड़ों पर जमी बर्फ के कारण पेड़ टूट रहे हैं। कल शाम तक 12 से ज्यादा पेड़ गिर चुके हैं।

    घरों, बिजली तारों और गाड़ियां पर गिरे इन पेड़ों से भारी तबाही हुई है। शनिवार की सुबह हालांकि शिमला में धूप खिलने के साथ हुई है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है लेकिन सड़क बन्द होने से परेशानियों में इजाफा हो गया है। स्थानीय प्रशासन हालांकि व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुट गया है। शहर की बाधित सड़कों और मार्गों से बर्फ हटाई जा रही है। शहर में हुए एक फीट से ज्यादा हिमपात से चारों ओर बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। शनिवार सुबह शहर में दूध-ब्रेड की सप्लाई तक नहीं पहुंच पाई।

    भारी बर्फबारी(Heavy Snowfall) के मदद्देनजर शहर के सरकारी कार्यालयों में आज अवकाश घोषित किया गया है। शिमला सहित पूरे हिमाचल प्रदेश में परिवहन सेवाएं ठप हैं। जिला भर में 303 सड़कें, 685 बिजली ट्रांसफार्मर बंद हैं। 28 पेयजल परियोजनाएं भी ठप है। शिमला को राजधानी से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग पांच दिन बाद भी बहाल नहीं हो पाया है, कई जगह सैलानियों की गाड़ियां बर्फ में फंसी हैं।

    उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि शिमला शहर तथा जिले के अन्य स्थानों पर भारी बर्फबारी के कारण अवरुद्ध सड़कों तथा मार्गों को सुचारु करने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है ताकि जिले के नागरिकों को इस दौरान किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना न पड़े।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here