हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा दुल्हन कहीं घ...

    दुल्हन कहीं घर न लूट ले जाए…

    The bride sachkahoon

    हिसार (संदीप सिंहमार)। दुल्हन (The Bride) वही जो पिया मन भाए बात पुरानी हो गई और अब नया प्रचलन दुल्हन कहीं घर न लूट ले जाए का चल रहा है। हरियाणा के हिसार में पिछले कुछ दिनों में पांच ऐसी घटनाएं घट चुकी हैं जिनमें शादी के बाद घर में आई नई-नवेली दुल्हन नकदी और जेवर लेकर फरार हो रही हैं। ताजा दो घटनाएं हिसार के हांसी और आजाद नगर की हैं।

    हांसी के वकील कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र ने आज बताया कि उनकी शादी 17 फरवरी को एक गुरद्वारे में पंजाब के फिरोजपुर की वासी हरप्रीत कौर (21) के साथ हुई थी। धर्मेंद्र के अनुसार, हरप्रीत शादी के दो दिन बाद ही शाम को घर से नकदी व जेवर लेकर गायब हो गई है। उन्होंने आसपास सब जगहों पर तलाश कर लिया, लेकिन उनकी पत्नी का कहीं कोई सुराग नहीं लगा।

    दूसरे (The Bride) मामले में हिसार शहर के आजाद नगर वासी गोबिंद ने बताया कि उनकी शादी 22 दिसंबर को उत्तर प्रदेश की औवरा वासी पायल के साथ हुई थी। पिछले शुक्रवार को जब गोबिंद अपनी दुकान से घर लौट तो घर पर पायल नहीं मिली और घर से शादी के सारे गहने और 50 हजार की नकदी भी गायब थी। पुलिस ने मामले दर्ज कर लिये हैं और जांच चल रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here