हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य पंजाब केंद्रीय बलों...

    केंद्रीय बलों की सुरक्षा में ईवीएम, बाहर पंजाब पुलिस का सख्त पहरा

    EVM

    उम्मीदवार के अलावा किसी को भी स्ट्रांग रूम
    में जाने की अनुमति नहीं | EVM

    • 24 घंटे की हो रही वीडियोग्राफी, पार्टियों के वर्कर भी एक्टिव

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा के लिये गत 20 फरवरी को हुए चुनावों में 71.95 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोंिटग मशीनों (EVM) को त्रिस्तरीय सुरक्षा में स्ट्रांग रूम में रखा गया है। यह सुरक्षा व्यवस्था 24 घंटे रहेगी, स्ट्रांग रूम में उम्मीदवारों के अलावा किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है और वह भी केंद्रीय सुरक्षा बलों की निगरानी में ही जा सकते हैं।

    यहां पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं और इनकी 24 घंटे की वीडियोग्राफी की जा रही है ताकि किसी भी तरह की आशंका होने पर इसकी वीडियो चेक की जा सके। राज्य चुनाव कार्यालय से सोमवार देर रात जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 21499804 में से 15469618 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इनमें 8133930 पुरुष और 7335406 महिलाएं और 282 ट्रांसजेंडर और अन्य हैं।

    मतदान समाप्त होने के बाद सभी ईवीएम को केंद्रीय सुरक्षा बल और राज्य पुलिस की तीन स्तरीय सुरक्षा निगरानी में 66 स्थानों पर स्ट्रांग रूम में रखा गया है। मतदान दौरान 65 बैलट यूनिट, 60 कंट्रोल यूनिट और 738 वीवीपीएटी बदली गईं। राज्य के मुख्यमंत्री चुनाव अधिकारी डा. एस. करूणा राजू ने चुनाव को सफलता और शांतिपूर्वक सम्मन्न कराने के लिये सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों, पुलिस और सशस्त्र बलों, आशा, आंगनवाड़ी और मिड-डे-मील वर्करों, गांव चौकीदारों तथा लोकतंत्र के इस महापर्व से संबद्ध लोगों का आभार व्यक्त किया है।

    सभी जिलों में प्रशासन द्वारा यहां पर इस तरह से सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है कि परिंदे का पर मारना भी मुश्किल है। इसकी लाइव वीडियो भी जिला प्रशासन के अधिकारी रेगूलर देख रहे हैं। सुरक्षा बलों में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स, बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के अलावा अन्य दलों के अफसरों को लगाया गया है।

    उम्मीदवार भी लगा रहे चक्कर, वर्करों का भी पहरा | EVM

    हमेशा ही चुनाव के बाद ईवीएम पर सवाल उठते रहे हैं, आशंका रहती है कि प्रभावी उम्मीदवार ईवीएम मशीनों में वोटों का हेर फेर कर सकते हैं। इसी लिए उम्मीदवारों की तरफ से खुद यहां पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है और उनके समर्थक भी यहां नजर रखे हुए हैं। इसके अलावा चुनाव आब्जर्वरों की तरफ से भी यहां पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है।

    ड्यूटी दौरान सिपाही की मौत | EVM

    पटियाला (सच कहूँ न्यूज)। विधानसभा चुनाव की डयूटी के लिए हरियाणा से आए आईटीबीपी के सिपाही की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। मृतक सिपाही की पहचान 55 वर्षीय राम नरेश निवासी पथरौली, झुंझनु, राजस्थान के रूप में हुई है। राम नरेश इंडियन तिब्बत बार्डर पुलिस (आईटीबीपी) के रेवाड़ी, हरियाणा की 28 बटालियन में तैनात थे, जहां से उन्हें पटियाला में ड्यूटी के लिए भेजा गया था।

    राम नरेश की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां सोमवार देर शाम उसने दम तोड़ दिया। उनके साथी हवलदार जरनैल सिंह के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई करते हुए थाना लाहौरी गेट पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद उनके साथी शव लेकर राजस्थान रवाना हो गए।

    थाना लाहौरी गेट के एएसआइ रघुबीर सिंह ने कहा कि राम नरेश की ड्यूटी पालीटेक्निक कालेज में बने स्ट्रांग रूम में लगी थी, जहां वह सोमवार सुबह तैनात थे। ड्यूटी देते समय उनकी तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया था।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here