हमसे जुड़े

Follow us

30.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More

    यूथ वीरांगनाओं ने महिला को दिया पौष्टिक आहार

    Welfare Work

    बिलासपुर (सच कहूँ/सरदारी लाल)। यूथ वीरांगनाओं ने जरूरतमंद प्रसूति महिला को पौष्टिक आहार वितरित किया। उक्त महिला ने बिलासपुर ब्लॉक की यूथ वीरांगनाओं का तहे दिल से धन्यवाद किया। जानकारी के मुताबिक संतोष पत्नी फकीर चंद निवासी गांव नांगलपति ने बिलासपुर ब्लॉक की युद्ध वीरांगनाओं से मद्द की गुहार लगाई थी, जिस पर युद्ध वीरांगनाओं ने उक्त महिला की मद्द करने का ठानी और प्रसूति महिला को पौष्टिक आहार के कपड़े में बर्तन देकर एक मानवता का फर्ज अदा किया। बता दें कि महिला का पति कई वर्षों अंदरग से पीड़ित है जो कोई भी कार्य करने में असमर्थ है। जिसके कारण उसे आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर गुरजीत, गीता, बलजिंदर कौर, सविता, अंजू, रीटा, ममता, ईसा, खुशी, निशा, मुकेश, ईश्वर, कृष्णा, सुषमा, स्नेहलता, हरबंस, पार्वती मौजूद रही।

    जरूरतमंदों को किए कपड़े व जूते-चप्पल वितरित

    ब्लॉक बिलासपुर की यूथ वीरांगनाओं ने र्इंट-भट्टों पर कार्यरत प्रवासी मजदूरों को गर्म कपड़े वह छोटे बच्चों को जूते चप्पल वितरित कर मानवता का फर्ज अदा किया। इस पुण्य कार्य के लिए उक्त परिवारों ने यूथ वीरांगनाओं का आभार जताया। इस दौरान गीता ने कहा कि मानवता भलाई कार्यो के लिए ब्लॉक बिलासपुर की युद्ध वीरांगना हमेशा तत्पर रहती हैं। इस सेवा में कार्य में त्रिका, अंजू, कृष्णा, शोमी,हरबंस, गीता, ईश्वर कौर, जसविंदर कौर, बलजिंदर, संध्या, मुकेश, सविता, निशा, सुषमा, ममता, ईशा, खुशी, सहित अन्य यूथ वीरांगना मौजूद रही।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here