हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More

    नेपाल के डेरा सच्चा सौदा अनुयायियों ने टूटी पुलिया बांधी

    स्थानीय लोगों ने सेवादारों के ज़ज्बे को सराहा

    काठमांडू। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी जरूरतमंदों की मदद के लिए हर वक्त तैयार रहते हैं। इसी क्रम में नेपाल के खेश्राहा ब्लॉक में स्थानीय डेरा सच्चा सौदा श्रद्धालुओं लकड़ी की पुलिया टूटने पर नई पुलिया बनाकर लोगों का आवागमन सुगम करने में अहम भूमिका निभाई। जानकारी के अनुसार खेश्राहा ब्लॉक में एक पुलिया टूट गई थी, जिसकी वजह से लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

    इस बात का पता जब स्थानी डेरा सच्चा सौदा अनुयायियों को चला तो उन्होंने बांस की लकड़ियों की मदद से नई पुलिया बांध कर लोगों के लिए दुर्गम रास्ते को सुगम किया। स्थानीय लोगों ने डेरा अनुयायियों के इस मानवीय कार्य की भरपूर प्रशंसा की। वहीं साध-संगत ने इस कार्य का श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को दिया, जिन्होंने ये शिक्षा दी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here