हमसे जुड़े

Follow us

35 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सराहनीय कार्य...

    सराहनीय कार्य: मंदबुद्धि का सहारा बने कुरुक्षेत्र ब्लॉक के डेरा प्रेमी

    Dera Followers sachkahoon

    ईलाज का खर्च वहन करने के साथ पूरी संभाल भी करेंगे

    सच कहूँ, देवीलाल बारना, कुरुक्षेत्र। डेरा सच्चा सौदा के सेवादार (Dera Followers) लगातार मानवता भलाई के कार्यों में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र ब्लॉक के सेवादार मंदबुद्धि व्यक्ति का सहारा बने हैं। 25 मैंबर बाबा रामदास ने जानकारी देते हुए बताया कि दीदार नगर में पिछले कई दिनों से एक मंदबुद्धि व्यक्ति घुम रहा था।

    दीदार नगर निवासी डेरा श्रद्धालु रायसिंह की नजर जब उस पर पड़ी तो उन्होंने अन्य सेवादारों को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर रणदीप राणा, जयसिंह व राज मैहता ने मौके पर पहुंचकर मंदबुद्धि व्यक्ति से पूछताछ की, लेकिन वह कुछ भी बताने में सक्षम नहीं था। ऐसे में पहले सेवादारों ने उसे खाना खिलाया। उसके बाद उसको नहलाकर काफी बढ़ चुके उसके बालों को कटवाया। उसके लिए कपड़ों का प्रबंध किया गया।

    बाबा रामदास व रायसिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त व्यक्ति ने अपनी कुछ भी जानकारी नही दी है। ऐसे में वे उसका दिमागी ईलाज करवाएंगे। वहीं जब तक उसका ईलाज चलेगा सेवादार (Dera Followers) उसकी पूरी संभाल भी रखेंगे। उन्होने कहा कि पूज्य गुरु जी हमेशा ही उन्हें बेसहारा लोगों की मदद करने की प्रेरणा देते हैं। पूज्य गुरु जी शिक्षाओं पर चलते हुए वे इस प्रकार के लोगों की मदद करते हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here