हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home देश देश में फिर ड...

    देश में फिर डरा रहा कोरोना, बचने के लिए जानें, पूज्य गुरू जी के वचन

    Coronavirus

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में कोरोना फिर से बढ़ने लगा है। हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कोरोना के नए केसों में बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। राजधानी दिल्ली से सटे इलाकों के स्कूली बच्चों में कोरोना फैल रहा है जिससे केन्द्र सरकार और दिल्ली सरकार अलर्ट हो गई है। केन्द्र सरकार ने दिल्ली समेत अन्य राज्यों को कोरोना के खिलाफ सर्तक रहने के निर्देश दिए है। वहीं आज दिल्ली सरकार स्कूल फिर से बंद करने पर बड़ा फैसला ले सकती है। बुधवार को देश में कोविड-19 के 2 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज हुए है। 15 सौ से अधिक लोग कोरोना से मुक्त होकर अपने घर लौटे हैं।

    मध्यप्रदेश: कोरोना से ध्यान नहीं हटा, पूरी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद : गृह मंत्री

    देश में एक बार फिर कोरोना के मामलों की संख्या बढ़ने के बीच मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज कहा कि कोरोना से निपटने की सारी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद है, चाहे कोई भी वैरीअंट हो। डॉ. मिश्रा ने आज संवाददाताओं से कहा कि राज्य में सरकार ने कोरोना से ध्यान नहीं हटाया है, सैंपल लेने की प्रक्रिया और टीकाकरण लगातार जारी है। मुख्यमंत्री खुद कोरोना की स्थितियों पर नजर रखे हुए हैं। राज्य में कोरोना को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 10 लोगों ने संक्रमण को मात दी है। वर्तमान में राज्य में कोरोना के 45 सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटे में 7 हजार 854 सैंपल कोरोना की जांच हेतु लिए गए। डॉ मिश्रा ने बताया कि राज्य में संक्रमण दर वर्तमान में 0.01 फीसदी और रिकवरी दर 98.7 फीसदी है।

    पूज्य गुरु जी ने कोरोना को लेकर बढ़ाया कदम

    • दो नए मानवता भलाई कार्यों की सौगात

    कोरोना महामारी के बीच पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने चिट्ठी के माध्यम से साध-संगत को जागरूक किया और लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। पूज्य गुरू जी ने कोरोना से संबंधित दो नए कार्य भी मानवता भलाई कार्यों में जोड़कर साध-संगत को मानवता की सेवा के नए अवसर भी प्रदान किए। पूज्य गुरू जी ने वैक्सीनेशन और मास्क लगाने का आह्वान करते हुए चिट्ठी के माध्यम से वचन फरमाये, पूज्य गुरू जी ने वैक्सीनेशन और मास्क लगाने का आह्वान करते हुए चिट्ठी के माध्यम से वचन फरमाये, ‘हमारे प्यारे बच्चों, हमने कोरोना की वैक्सीन ‘कोवीशील्ड’ लगवा ली है और हम चाहते हैं कि हमारे ‘करोड़ों’ बच्चे, जिन्होेंने अभी तक ’वैक्सीन’ नहीं लगाई वो लगवा लें। इस कार्य को मानवता भलाई के 136वें कार्य के रूप में निम्न प्रण करें:-‘सारे कोरोना वैक्सीन लगवाऐंगे व दूसरों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करेंगे व लगवाएंगे’ अपने हाथ खड़े करें, नारा लगाएं, सतगुरु आपको बहुत-2 खुशियां दें। आशीर्वाद। 137वां कार्य ‘मास्क लगाएंगे, लगवाएंगे व जरूरतमंदों को फ्री में मास्क देंगे व 7 फुट की दूरी बनाके रखेंगे। नारा, आशीर्वाद

    जानें, कोरोना से बचाव के लिए पूज्य गुरू जी के वचन

    डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने हमेशा देश व समाजहित की दिशा में अनेकों कदम उठाएं हैं। देश पर जब-जब प्राकृतिक आपदा आई पूज्य गुरु जी ने हर संभव मद्द पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया। पिछले वर्ष अप्रैल 2021 में कोरोना महामारी के दौरान भी डॉ. एमएसजी ने ‘रूहानी पत्र’ भेजकर करोड़ों श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन किया था । पूज्य गुरु जी के ‘रूहानी पत्रों’ में भेजे गए पावन संदेश के कुछ अंश।

    सुबह-शाम कम से कम 15-15 मिनट करें प्राणायाम

    आप सबको पता ही है कि कोरोना महा बिमारी चल रही है, इससे प्रभु सबको बचाएं इसके लिए मैं प्रभु से सुबह-शाम प्रार्थना करता रहता हूँ। सरकार जो भी निर्देश दे आप सबने उसे पूरा-2 मानना है और पूरा-2 सहयोग देना है। इस बिमारी से बचने के लिए, मैं आपको कुछ सुझाव दे रहा हूँ:-

    1. सुबह-शाम कम से कम 15-15 मिनट प्राणायाम के साथ मालिक का नाम जरूर जपा करें।

    2. साबुन से दोनों हाथों पर झाग बनाके, एक-दूसरी हथेली पर ‘खाज’ करें ताकि नाखुन पूरी तरह साफ हो जाए।

    Coronavirus

    3. घरेलू प्रोटीन जैसे चने, सोयाबीन, पनीर, दही, दूध, छाछ, दालें, पिस्ता इत्यादि व विटामीन सी जैसे नींबू, संतरा, किन्नू, मौसमी, आंवला इत्यादि जरूर लें।

    4. तुलसी, नीम, चार-चार पत्ते, गिलोय (टहनी व पत्ते) 10 ग्राम, लौंग-इलाईची 2-2, हल्दी, मुलेठी, अजवायन, सौंठ, सब एक-एक चुटकी, जीरा 5 ग्राम। 300 ग्राम पानी में डालकर तब तक उबालें जब तक 150 ग्राम ना रह जाए। अब इसे चाय की तरह धीरे-2 पीए। दिन में एक बार। 20 ग्राम गुड़ या शहद डाल सकते हैं।

    अपने हाथ चेहरे पर बार-2 न लगाएं

    ‘‘हमारे करोड़ों बच्चों, हम आप सब से (प्रार्थना करते हैं) कहते हैं कि ‘कोरोना’ महाबिमारी से संघर्ष में सरकार जो भी दिशा निर्देश दे, उसका आप सब पूरा-2 पालन करें। हम आप सबसे गुजारिश करते हैं कि चाहे ‘अनलॉक’ है पर आप सब ज्यादा समय अपने घर के अन्दर ही रहें। काम-धन्धे पर या सफर पर जाते समय ‘मास्क’ जरूर लगाएं व एक-दूसरे से 7 फुट की दूरी बनाएं रखें। बाहर से जब आप घर लौटें तो सबसे पहले नहाएं व पहने हुए कपड़े ‘सर्फ’ वाले पानी में डाल दें। नए कपड़े पहन कर अपने परिवार के पास जाएं। अपने हाथ चेहरे पर बार-2 न लगाएं।’’

    Do not take the corona lightly, take care

    मॉस्क जरूर लगाएं

    ‘‘जब भी घर से बाहर जाएं तो मास्क जरूर लगाया करो।  देश व संसार में सुख शान्ति व खुशहाली के दरवाजे खुल जाएं। बाकि प्रभु उसी में खुश रखना जो तेरी रजा है। प्यारे बच्चो, आप सब भी देश की सुख शान्ति के लिए एक दिन (12 या 24 घंटे) का व्रत रखें। एक दिन का राशन भी जरूरतमंदों को दें।’’

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here