हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा बेटा खोया, ले...

    बेटा खोया, लेकिन हौसला नहीं, 2 वर्ष बाद फिर लौट आया साहिल

    Sahil sachkahoon

    सच कहूँ/राजू, ओढां। जिंदगी में कई बार ऐसे हादसे हो जाते हैं, जिसके बाद सामने अंधेरा ही अंधेरा नजर आने लगता है। लेकिन विश्वास व हौसले अंधेरी जिंदगी मेंं उम्मीद की किरण उत्पन्न कर देते हैं। ऐसा ही एक उदाहरण देखने को मिला गांव नुहियांवाली में। अपने इकलौते बेटे (Sahil) की आकस्मिक मृत्यु के बाद महावीर व शकुंतला की जिंदगी पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा।

    रो-रोकर दोनों के आंसू सूख चुके थे। दोनों ने बेटा तो खो दिया, लेकिन हौसला व विश्वास नहीं। इसी के बलबूते पर दंपति ने करीब 2 वर्ष बाद बेटे को फिर से प्राप्त कर लिया। अब दोनों की जिंदगी में फिर से एक नई आशा उत्पन्न हो गई। दोनों को जीने की वजह भी मिल गई। दंपति का कहना है कि दिवंगत बेटे का अधूरा सपना एक दिन जरूर पूरा होगा।

    दरअसल गांव नुहियांवाली निवासी महावीर गोदारा के 18 वर्षीय इकलौते बेटे साहिल (Sahil) की 5 मार्च 2020 को आसमानी बिजली गिरने से मृत्यु हो गई थी। इकलौते बेटे को खोने के बाद महावीर व उसकी पत्नी दोनों एक बार के लिए पूरी तरह से टूट गए थे। उन्हें जिंदगी में सिर्फ अंधेरा ही अंधेरा नजर आ रहा था।

    पेशे से खेती-बाड़ी करने वाले महावीर ने स्वयं को संभालते हुए अपनी पत्नी को हौसला व विश्वास दिलाया कि भगवान ने अगर जख्म दिया है तो मरहम भी जरूर देगा। महावीर ने सैकड़ों किलोमीटर दूर उदयपुर के एक संस्थान से अपनी पत्नी का पुनसंर्योजन (री केनालाइजेशन) करवाया। जिसके बाद करीब 2 वर्ष बाद शकुंतला ने बेटे को जन्म दिया तो दंपति की जिंदगी में फिर से एक उम्मीद लौट आई।

    बेटे का अधूरा सपना जरूर पूरा करेंगे

    महावीर के मुताबिक उसका बेटे साहिल (Sahil) की फौजी बनने की इच्छा थी। जिसके लिए वह तैयारी कर रहा था। लेकिन प्राकृतिक घटना ने उनसे उनका साहिल छीन लिया। 2 वर्ष बाद महावीर के घर में बेटे ने साहिल के रूप में जन्म लिया। नवजात का नाम दंपति ने साहिल रखा है। शकुंतला ने बताया कि उसका साहिल 2 वर्ष बाद वापस लौट आया। उसके बेटे का इंडियन आर्मी का अधूरा सपना वह जरूर पूरा करेगी। वह बेटे को इंडियन आर्मी में जरूर भेजेगी।

    काम आई दुआएं

    हादसे के बाद पूरे गांव ने महावीर व उसकी पत्नी को हौसला बंधाते हुए ईश्वर पर विश्वास रखने को कहा। लोगों की दुआओं एवं खुद के विश्वास की वजह से दंपति की अंधेरी जिंदगी में पुन: रोशनी का चिराग जल गया। महावीर ने कहा कि उसे विश्वास था कि उसका साहिल पुन: लौटेगा। भगवान ने हमारी सुन ली और हमारा बेटा पुन: लौटा दिया। महावीर के घर बेटे के जन्म पर पूरे गांव ने उन्हें बधाई दी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here