हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Thursday, March 5, 2026
More
    Home कारोबार ईपीएफओ से जुड़...

    ईपीएफओ से जुड़े नौ लाख से अधिक कर्मचारी

    EPF KYC Update
    Sanketik Photo

    नई दिल्ली। मार्च 2022 में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की कर्मचारी भविष्य निधि से नौ लाख से अधिक, कर्मचारी राज्य बीमा निगम की स्वास्थ्य बीमा योजना से 14 लाख से अधिक और राष्ट्रीय पेंशन योजना से अधिक 75 हजार से अधिक कर्मचारी जोड़े गये हैं। सरकार के बुधवार को यहां जारी आंकड़ों में यह जानकारी देते हुए कहा गया है कि मार्च 2022 में ईपीएफ से नौ लाख 68 हजार 163 कर्मचारी जोड़े गये हैं। इनमें सात लाख दो हजार 169 पुरुष और दो लाख 65 हजार 980 महिलायें हैं। इनमें से 11 कर्मचारी अन्य श्रेणी में हैं और तीन के संबंध में जानकारी उपलब्ध नहीं है। सितंबर 2017 से मार्च 2022 तक ईपीएफ में पांच करोड 28 लाख 56 हजार 397 कर्मचारी शामिल किये गये हैं। इसी माह में कर्मचारी राज्य बीमा निगम की स्वास्थ्य बीमा योजना में 14 लाख पांच हजार 570 कर्मचारी जोड़े गये हैं।

    इनमें 11 लाख 27 हजार 66 पुरुष और दो लाख 78 हजार 458 महिलायें शामिल हैं। शेष 46 अन्य श्रेणी में हैं। सितंबर 2017 से मार्च 2022 में स्वास्थ्य योजना में छह करोड़ 48 लाख 65 हजार 162 कर्मचारी जोड़े गये हैं। मार्च 2022 में राष्ट्रीय पेंशन योजना में कुल 75 हजार 931 कर्मचारी शामिल हुए हैं। इनमें में केंद्र सरकार के 10 हजार 604 कर्मचारी हैं। इनमें से 8750 पुरुष और 1854 महिला कर्मचारी हैं। राज्य सरकारों की ओर से पेंशन योजना में 46 हजार 215 कर्मचारी आये हैं। इनमें से 25 हजार 579 पुुरुष और 17 हजार 632 महिलायें हैं। गैर सरकारी क्षेत्र से इसी माह 19 हजार 112 कर्मचारी पेंशन योजना में शामिल हुए हैं। इनमें 15 हजार 636 पुरुष और 3479 महिला हैं। सितंबर 2017 से मार्च 2022 तक पेंशन योजना में 33 लाख 66 हजार 238 कर्मचारी शामिल हुए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here