हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ सेवादारों ने ...

    सेवादारों ने लगाई मीठे पानी की छबील

    Welfare Work

    पिहोवा (सच कहूँ/जसविंद्र)। गर्मी के मौसम के चलते डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने सेवा में ठंडे पानी की छबील लगा। इस दौरान दर्जनों सेवादारों ने सेवा कार्य किया व राहगीरों को ठंडा मीठा पानी पिलाया। इस अवसर पर सेवादार परीक्षित व रमेश ने जानकारी देते हुए बताया कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादार लगातार सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं। इसके चलते आज भी पिहोवा में ठंडे व मीठे पानी की छबील लगाकर राहगीरों की प्यास बुझाने का कार्य किया गया है।

    उन्होंने कहा कि यह छबील लगातार चलती रहेगी और अलग-अलग सेवादार इस सर्वे में सेवा कार्य करेंगे। रमेश इन्सां ने जानकारी देते हुए कहा कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादार विभिन्न प्रकार के सेवा कार्यों में लगातार लगे हुए हैं। डेरा सच्चा सौदा द्वारा अनेकों सेवा कार्यों की मुहिम चला रखी है जिसके साथ जुड़कर सेवादार लगातार सेवा कार्यों में जुटे रहते हैं। इस मौके पर अशोक, बीरा राम, रामपाल बटेढी, जिंदर, रॉबिन, मास्टर संत कुमार, विशाल, अमित, रिंकू, सेंटी, करनेल बाखली व अन्य साध-संगत मौजूद रही।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here