हमसे जुड़े

Follow us

17.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कार का शीशा त...

    कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, सवा लाख चुराये, घटना सीसीटीवी में कैद

    Bathinda News
    Bathinda News: पेट्रोल पंप से पांच लाख रुपये लूटकर लुटेरे फरार

    कलायत (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में कैथल जिले के कलायत में एक पार्क की हुई कार से चोर ने शीशा तोड़कर लैपटॉप और सवा लाख रुपये चुरा लिये। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने बताया कि बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुमित कुमार कल देर शाम कार से अपने घर जा रहे थे लेकिन तबियत ठीक न होने के कारण उन्होंने रात अपने एक मित्र के यहां काटने की सोची। सुबह उठकर उन्होंने देखा कि गाड़ी का शीशा टूटा हुआ है और अंदर से लैपटॉप व पैसे गायब हैं।

    पुलिस ने बताया कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है जिसमें दिख रहा है कि चोर मोटर साइकल पर करीब सवा पांच बजे सुबह आया। कुछ देर वह आॅफिस के बाहर सड़क पर पार्क कार के आसपास मंडराता रहा औैर गाड़ी में झांककर देखता रहा। फिर आॅफिस का दरवाजा बाहर से बंद करने के बाद किसी केमिकल से गाड़ी के शीशे को एक झटके में तोड़ बैग लेकर फरार हो गया। थाना प्रभारी बलदेव सिंह ने बताया कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है और जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here