हमसे जुड़े

Follow us

17.4 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More
    Home देश भारत से पहली ...

    भारत से पहली बार निर्यात होगा 192 मीट्रिक टन गाय का गोबर

    Karnal News

    गुरजंट धालीवाल
    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)।
    पशु उत्पादों के निर्यात का भारतीय कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण और सार्थक योगदान है। पशु उत्पादों के निर्यात में भैंस का मांस, भेड़/ बकरी का मांस, कुक्कुट उत्पाद, पशु खालें, दूध और दूध उत्पाद और शहद आदि शामिल हैं। वर्ष 2020-21 में भारत में पशु उत्पाद का निर्यात 27,155.56 करोड़ रुपए यानी 3,67024 मिलियन अमरीकी डॉलर था। मगर, आपको यह जानकार हैरानी होगी कि देशी गाय के गोमूत्र व गोबर से निर्मित उत्पाद भी अब निर्यात होने लगे हैं। विदेशों में जैविक खाद की मांग निरंतर बढ़ रही है, लेकिन अब कई देशों ने देशी गाय के गोबर पर रिसर्च में पाया कि इससे न केवल फसल के उत्पादन को बढाया जा सकता है बल्कि इससे उत्पादित उत्पादों का उपयोग करने से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। यही कारण है कि कई देश जैविक खाद के साथ-साथ देशी गाय के गोबर का भी भारत से आयात करने लगे हैं। इसी के तहत जयपुर की कंपनी सनराइज एग्रीलैंड डवलपमेंट एंड रिसर्च प्रा.लि. को कुवैत की एक कंपनी से 192 मीट्रिक टन देशी गाय के गोबर का आॅर्डर मिला है। यह सब संभंव हुआ है भारतीय जैविक किसान उत्पादक संघ के देश में चलाए जा रहे जैविक खेती मिशन की बदौलत। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अतुल गुप्ता के गौ संरक्षण अभियान का ही नतीजा है कि जयपुर से 192 मीट्रिक टन देशी गाय का गोबर कुवैत भेजा जाएगा। इसके लिए कस्टम विभाग की निगरानी में टोंक रोड स्थित श्रीपिंजरापोल गोशाला स्थित सनराइज आॅर्गेनिक पार्क में कटेनर में गोबर की पैकिंग का कार्य चल रहा है। इसकी पहली खेप के रूप में 15 जून को कनकपुरा रेलवे स्टेशन से कंटेनर रवाना होंगे।

    इसलिए मिला गोबर निर्यात का आॅर्डर

    डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि कुवैत के कृषि वैज्ञानिकों ने गहन रिचर्स के बाद पाया है कि फसलों के लिए गाय का गोबर बेहद उपयोगी है। गाय के गोबर के इस्तेमाल से न केवल फसल उत्पादन में बढोतरी हुई, बल्कि इन जैविक उत्पादों के उपयोग से स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर देखने को मिला है। रिसर्च में यह भी पता चला है कि देशी गाय के गोबर का पाउडर के रूप में खजूर की फसल में इस्तेमाल करने से फल के आकार में वृद्धि के साथ-साथ उत्पादन में भी आशानुरूप बढ़ोतरी देखी गई है। यही, कारण है कुवैत की कंपनी लैमोर ने जयपुर से 192 मीट्रिक टन देशी गाय के गोबर का निर्यात किया जा रहा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here