हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा नामचर्चा में ...

    नामचर्चा में गाया गुरूयश, जरूरतमंद को दिया राशन

    Food

    बिलासपुर (सच कहूँ/सरदारी लाल)। बिलासपुर की ब्लॉकस्तरीय नामचर्चा स्थानीय नामचर्चा घर में आयोजित की गई। जिसमें आसपास के गांव से पहुंची साध-संगत ने शिरकत की। नामचर्चा का शुभारंभ ब्लॉक भंगीदास मदनलाल इन्सां ने विनती का शब्द व नारा बोलकर किया। तत्पश्चात कविराज भाइयों ने अपने मधुरकंठ से गुरु के भजन गाकर साध-संगत को निहाल किया। नामचर्चा के पश्चात ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स के सेवादारों ने एक जरूरतमंद महिला को 1 माह का (Welfare Work) राशन देकर मानवता का फर्ज अदा किया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार शिमला देवी पत्नी गुरनाम सिंह निवासी गांव संधाए जरूरतमंद परिवार से संबंध रखती है। इनके पति 4 साल से रीढ़ की हड्डी के रोग से पीड़ित हैं। इनके 4 बच्चे घर में आमदनी का कोई साधन नहीं है। उक्त महिला दिहाड़ी मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन-पोषण करने में असमर्थ है। उक्त महिला ने बिलासपुर की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स के सेवादारों से मदद की गुहार लगाई जिस पर साध-संगत में विचार करते हुए शिमला देवी को 1 माह (Welfare Work) का राशन देकर मानवता भलाई का फर्ज अदा किया। उक्त महिला ने बिलासपुर की साध-संगत का तहदिल से धन्यवाद किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here