हमसे जुड़े

Follow us

23.7 C
Chandigarh
Thursday, March 5, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा मानसून में बा...

    मानसून में बाढ़ से बचाव को लेकर सरकार अलर्ट

    Gurugram
    गुरुग्राम: मुख्य सचिव संजीव कौशल के साथ वीडियो कांफ्रेंस से बैठक में शामिल अधिकारी।

    मुख्य सचिव ने बाढ़ नियंत्रण प्रबंधों पर वीडियो कॉन्फ्रेंस से ली बैठक

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ बाढ़ नियंत्रण प्रबंधों की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक के माध्यम से की। उन्होंने सभी जिलों को 30 जून तक यानी अगले छह दिन में ड्रेनों व सीवरेज लाईनों की सफाई सुनिश्चित करने और बरसाती पानी निकासी के लिए प्रयोग होने वाले पंपसैट की उपलब्धता व उनके चालू हालत में होने की पुष्टि करने के निर्देश दिए।

    अगले 6 दिन में सभी ड्रेन व सीवरेज लाइनों की करनी होगी सफाई

    मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सभी उपायुक्त बरसात के मौसम में अपने-अपने जिला में बाढ़ नियंत्रण के लिए आवश्यक मशीनरी, पंपसैट आदि के प्रबंध समय रहते कर लें। उन्होंने कहा कि इस कार्य में संबंधित एसडीएम व सिंचाई विभाग के अधिकारियों का सहयोग लिया जाए। बैठक में गुरुग्राम नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में लगभग 650 किलोमीटर लंबाई की ड्रेन हैं,

    जिसमें से 250 किलोमीटर लंबाई में सफाई का कार्य पूरा हो चुका है और बाकी में सफाई का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि यह कार्य 30 जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि बरसात के मौसम की तैयारियों के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र में 98 पंपसैट, 67 सुपर सकर मशीन, 35 टै्रक्टर ट्रॉली, 24 जेसीबी मशीनों तथा 5 डीजी सैट की व्यवस्था कर ली गई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here