हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home देश ‘इंसानियत’ मु...

    ‘इंसानियत’ मुहिम: भूख से तड़प रहा था मंदबुद्धि, फरिश्ता बन पहुंचे डेरा श्रद्धालु

    Mandbudhi

    संगरिया (सच कहूँ/सुरेन्द्र जग्गा)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा शुरू की गई ‘इंसानियत’ मुहिम के तहत एक बार फिर ब्लॉक संगरिया के डेरा श्रद्धालुओं ने दर-बदर की ठोकरे खा रहे मंदबुद्धि की सार संभाल कर मानवता की मिसाल पेश की है।

    जानकारी के अनुसार शुक्रवार को हनुमानगढ़ रोड रतनपुरा केंचीयो पर शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार सुरेंद्र जग्गा इन्सां को एक लावरिस हालत में मंदबुद्धि दिखाई दिया जो कई दिनों से भूखा था और उसने इतनी गर्मी होने के बावजूद भी उसने गर्म कपड़े पहन रखे थे। डेरा श्रद्धालु सुरेंद्र इन्सां ने उसे चाय पानी पिलाया और उसके बारे में जानकारी लेने की कोशिश की लेकिन उसने अपने बारे में कुछ भी पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी।

    सेवादारों ने पहले नहलाया फिर कपड़े बदले और स्रेह से भोजन खिलाया

    संगरिया के भंगीदास जसविंदर सिंह इन्सां की सहायता से उसे नामचर्चा घर रतनपुरा में लाया गया और इसकी जानकारी शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के जिम्मेवार लालचंद इन्सां को दी गई। लालचंद इन्सां तुरंत मौके पर पहुंचे और अन्य सेवादार गिरधारी लाल इन्सां, जगजीत सिंह इन्सां के सहयोग से सबसे पहले उसे नहला कर उसके कपड़े बदले। जिसके बाद उसे भरपेट भोजन खिलाया गया। सेवादार विनोद हांडा ने उसकी कटिंग व शेव की और उसकी अच्छे से देखभाल के बाद उसमें आश्चर्यजनक बदलाव देखने को मिला।

    संभाल कर सेवादारों ने अनाथ आश्रम रामसिंहपुरा में छोड़ा

    सेवादारों ने समाज सेवी प्रधान राज किंगरा की मद्द से पुलिस थाना में सूचना के बाद सेवादार उसकी सार संभाल के लिए अकाल की फौज अनाथ आश्रम रामसिंहपुरा में छोड़कर आए। इस सेवा कार्य में ब्लॉक भंगीदास कृष्ण सोनी इन्सां, भंगीदास जसविंदर सिंह इन्सां, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के जिम्मेवार लालचंद इन्सां, ट्विंकल इन्सां, विनोद हांडा इन्सां, सुरेंद्र जग्गा इन्सां, जगजीत सिंह इन्सां, गिरधारी लाल इन्सां, प्रधान राज किंगरा का विशेष सहयोग रहा

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here