हमसे जुड़े

Follow us

33.4 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More
    Home देश LIVE: इंस्टाग...

    LIVE: इंस्टाग्राम पर शनिवार सुबह पूज्य गुरू जी का ताजा वीडियो, सोहने सतगुरू के कर लो दर्श-दीदार

    Saint Dr MSG Live

    बरनावा (सोनू)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने वीरवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो के माध्यम से आमजन व युवा पीढ़ी को संदेश दिया। पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि समय कभी एक जैसा नहीं रहता। कर्इं बार आपका बहुत अच्छा समय चलता है, तो आपको समय का पता नहीं चलता लेकिन जब गम, दु:ख, दर्द, चिंता, परेशानी आ जाती है, हताश हो जाते हैं आप हर तरीके से, तो ऐसे लगता है कि समय रूक गया है, एक-एक पल यूं गुजरता है जैसे घंटे गुजर रहे हो, एक-एक दिन यूं गुजरता है, जैसे महीने गुजर रहे हो, तो आपको लगता है मेरा कोई, नहीं ये आपका भ्रम है, आपका वो है जो सारी दुनिया का मालिक है।

    वो तो आपके अंदर है, तो समय अगर बुरा आया है अच्छा भी आएगा, पर अगर अच्छा आया है, तो उसमें अच्छाई का काम करते चले तो यकीन मानिए तो वो समय अच्छा ही रहेगा। समय बदलता रहता है, समय कभी एक जगह रूकता नहीं, कभी घड़ी को एक जगह रूकते हुए देखा है, नहीं आप रूकने नहीं देते, सैल डाल देते हैं, तो हमारे समय की घड़ी में भगवान जी हमेशा पावर रखते हैं। ताकि समय चलता रहे, बदलता रहे, तो बुरे समय घबराइये नहीं, यकीन मानिए बुरा आया है, तो आने वाले समय में अच्छा समय भी आपके इंतजार में है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here