हमसे जुड़े

Follow us

40.1 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home शिक्षा / रोजगार 2573 नियमित स...

    2573 नियमित स्वास्थ्य कर्मियों को विज ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    Anil Vij sachkahoon

    स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति से नागरिक अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं होगी सुदृढीकरण

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने बताया कि राज्य के नागरिक अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों व उप-केन्द्रों में आज 2573 नियमित स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्ति पत्र देकर स्टेशन अलाट कर दिए गए हैं। इन स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति से स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण होगा।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए विज ने बताया कि इन नियमित स्वास्थ्य कर्मियों में 1469 स्टाफ नर्स, 544 मल्टीपर्पज हैल्थ वर्करज, 289 प्रयोगशाला तकनीशियन, 183 क्लर्क, 84 आपरेशन थियेटर सहायक और 4 टीबी हैल्थ विजीटर शामिल हैं। विज ने कहा कि हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है और इसी दिशा में राज्य सरकार जल्द ही डाक्टरों की भर्ती प्रक्रिया को पूरा करेगी। इसके अलावा, हरियाणा के 8 जिलों में मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं जिनमें फरीदाबाद, सिरसा, जींद, भिवानी, कैथल, यमुनानगर, महेन्द्रगढ़ व गुरूग्राम शामिल है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here