हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी फिरोजाबाद में...

    फिरोजाबाद में मुख्यमंत्री योगी की फोटो के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज

    फिरोजाबाद (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर शहर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रचार के लिये लगाये गये होर्डिंग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के साथ कुछ शरारती तत्वों ने छेड़छाड़ की है। पुलिस ने शनिवार को इस पर संज्ञान लेकर मामला दर्ज किया है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाये जा रहे स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के दौरान हर घर तिरंगा अभियान के प्रचार प्रसार के लिये फिरोजाबाद नगर निगम ने शहर में बड़े-बड़े होर्डिंग लगवाये हैं। इनमें प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री योगी की तस्वीर का भी इस्तेमाल कर लोगों से घर पर तिरंगा लगाने की अपील की गयी है। शहर में लगे एक होर्डिंग में योगी की फोटो के साथ शरारती तत्वों द्वारा छेड़छाड़ कर चेहरे को काले रंग से पोत दिया गया है।

    शनिवार को जब कुछ भाजपा कार्यकतार्ओं ने यह होर्डिंग देखा तो अधिकारियों को इस घटना की जानकारी दी गयी। नगर आयुक्त और महापौर ने भी इस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। जिला अधिकारी रवि रंजन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि दोषियों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिन्हित कर इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। भाजपा कार्यकतार्ओं ने शहर में ऐसे कई पोस्टरों पर योगी के चेहरे को काले रंग से ढकने की जानकारी प्रशासन को आज देते हुए इस पर आक्रोश व्यक्त किया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here