हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश राहुल ने गुजर...

    राहुल ने गुजरात में लगातार ड्रग्स पकड़े जाने पर मोदी से पूछे तीखे सवाल

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष Rahul Gandhi ने गुजरात में लगातार करोड़ों रुपए के मादक पदार्थ पकड़े जाने पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस मामले में चुप्पी पर हैरानी जताई और कहा कि इस जहर को जिन बंदरगाहों में पकड़ा गया है उनके मालिकों से पूछताछ क्यों नहीं की जा रही है। गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘गुजरात में ह्यड्रग का कारोबार आसान हो रहा है।’ प्रधानमंत्री जी, इन सवालों के जवाब दीजिए। उन्होंने मोदी से सवाल किया, ‘गुजरात में हजारों करोड़ की ड्रग्स पहुंच रही है। गांधी-पटेल की पावन भूमि पर ये जहर कौन फैला रहा है। बार-बार ड्रग्स बरामद होने के बावजूद, पोर्ट के मालिक से अब तक कोई पूछताछ क्यों नहीं हुई। गुजरात में ड्रग कार्टेल चला रहे ‘नारकोस’ को एनसीबी एवं अन्य सरकारी एजेंसियां अब तक क्यों नही पकड़ पायीं। गांधी ने ड्रग्स के इस कारोबार को राजनीतिक संरक्षण मिले होने की आशंका व्यक्त की और कहा , ‘केंद्र और गुजरात की सरकार में बैठे वो कौन लोग हैं जो माफिया ‘मित्रों’ को संरक्षण दे रहे हैं। प्रधानमंत्री जी, कब तक मौन रहेंगे, जवाब तो देना ही पड़ेगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here