हमसे जुड़े

Follow us

20.7 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कलयुगी बेटे न...

    कलयुगी बेटे ने जमीनी विवाद में पिता को मारी गोली, मौत

    • पिता के हिस्से की जमीन अपने नाम करवाने को लेकर करता था विवाद

    • पुलिस ने आरोपी व 2 अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस

    ओढां (सच कहूँ न्यूज)। बडागुढ़ा थाना क्षेत्र के गांंव लक्कड़ांवाली में जमीन को लेकर चल रहे विवाद में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी बंदूक सहित मौके से फरार हो गया। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी व 2 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। लक्कड़ांवाली निवासी बाबू सिंह ने अपनी 14 एकड़ पुश्तैनी जमीन में से 6 एकड़ अपने बड़े लड़के कपूर सिंह व 6 एकड़ छोटे बेटे हरदीप उर्फ सिंधूरा के नाम कर दी थी। जबकि 2 एकड़ जमीन उसने अपने पास ही रखी हुई थी। हरदीप सिंह अपने पिता के हिस्से की जमीन अपने नाम करवाने को लेकर पिछले काफी समय से विवाद कर रहा था। मृतक के पौत्र गुरपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को उसका दादा बाबू सिंह खाना खाने के बाद अपनी ढाणी से गांव की तरफ जाने के लिए निकला था। इसी दौरान उसका चाचा हरदीप सिंह बंदूक लेकर उसके दादा के पीछे गया और उसे जमीन उसके नाम करने की बात कहते हुए हवाई फायर किया। इस दौरान उसका दादा जान बचाने के लिए भागने लगा तो हरदीप सिंह ने कमर पर गोली चला दी। इस घटना में 68 वर्षीय बाबू सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

    जमीन को लेकर विवाद में हरदीप सिंह ने अपने पिता की हत्या कर दी। मृतक के पौत्र के बयान पर उसके चाचा हरदीप सिंह व उसके परिवार के 2 अन्य सदस्यों के खिलाफ हत्या व विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
    -प्रदीप कुमार, थाना प्रभारी (बडागुढ़ा)।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here