हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    शेख हसीना अगले सप्ताह भारत आयेंगी

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना अगले सप्ताह पांच से आठ सितंबर तक भारत की सरकारी यात्रा पर आयेंगी। विदेश मंत्रालय के अरिंदम बागची ने गुरुवार को यहां बताया कि हसीना भारत यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात करेंगी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगी। विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर भी बंगलादेशी प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। बागची ने कहा, ‘हाल के वर्षों में दोनों पक्षों के बीच उच्च स्तर की भागीदारी कायम रही।

    हसीना की यात्रा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों, आपसी विश्वास और समझ के आधार पर दोनों देशों के मध्य बहुआयामी संबंधों को मजबूत करेगी।ह्व उन्होंने कहा कि हसीना अपनी यात्रा के दौरान अजमेर जा सकती है। बंगलादेश की प्रधानमंत्री इससे पहले अक्टूबर 2019 में भारत यात्रा पर आयी थी। सूत्रों के मुताबिक हसीना की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापक आर्थिक भागीदारी करार नामक व्यापार समझौते की संभावना प्रबल है। हसीना ने हाल ही में कैबिनेट बैठक में इस समझौते के मसौदे को मंजूरी दी थी। उनके यहां प्रमुख व्यापारिक संगठनों को भी संबोधित करने का कार्यक्रम संभावित है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here