हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब नेपाल भागने क...

    नेपाल भागने की फिराक में था मुख्य शूटर मुंडी, समय रहते किया गिरफ्तार

    • डॉयरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने की प्रैस कॉन्फ्रेंस, कहा

    • गोल्डी बराड़ ने दीपक मुंडी और कपिल को फर्जी पासपोर्ट पर दुबई में सैटल करने का किया था वायदा

    चंडीगढ़। (सच कहूँ/अश्वनी चावला) पंजाब पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला हत्या कांड के 6वें और आखिरी शॉर्प शूटर दीपक मुंडी और उसके साथियों को समय रहते अगर गिरफ्तार नहीं किया होता तो वह नेपाल भागने में कामयाब हो जाते। दीपक मुंडी नेपाल के रास्ते दूसरे देशों में फरार होने की कोशिश कर रहा था लेकिन अब वह पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। दीपक मुंडी के गैंग द्वारा अभिनेता सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिसे इन्होेंने कबूल कर लिया है। इनको गिरफ्तार करने का ऑपरेशन पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने दिल्ली पुलिस और केन्द्रीय एजंसियों से मिलकर किया। डॉयरैक्टर जनरल आॅफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहां प्रैस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते बताया कि मुख्य हत्यारे दीपक मुंडी ने पंजाबी गायक सुभदीप सिंह, जिसकी 29 मई को गैंगस्टरों ने हत्त्या कर दी थी और अंधाधुंध फायरिंग की थी।

    पश्चिती बंगाल के दार्जिलिंग जिले के खरीबाड़ी पुलिस स्टेशन के इस क्षेत्र में भारत-नेपाल चौकी नजदीक शनिवार को दीपक मुंडी के साथ काबू किए गए दो युवकों की पहचान कपिल पंडित और राजिन्द्र उर्फ जोकर के तौर पर हुई है। एआईजी गुरमीत चौहान और डीएसपी बिक्रम बराड़ के नेतृत्व में एजीटीएफ की टीम शनिवार देर रात मुंडी और उसके दो साथियों को हवाई रास्ते से पंजाब लेकर पहुंची। इन तीन गिरफ्तारियों से सिद्धू मूसेवाला हत्या कांड में गिरफ्तारियों की कुल संख्या 23 हो गई है जबकि पुलिस ने अमृतसर के गांव भकना में एनकाऊंटर में मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू कुस्सा और जगरूप सिंह उर्फ रूपा नामक दो शूटरों को मार गिराया था। इससे पहले गिरफ्तार किए गए और शूटरों की पहचान प्रियवर्त्त फौजी, कशिश और अंकित सेरसा के तौर पर हुई है।

    यह भी पढ़े:- सिद्धू मूसेवाला मर्डर आरोपी दीपक मुंडी के परिजन आए मीडिया के सामने, बोले

    डीजीपी गौरव यादव, जिनके साथ एडीजीपी एंटी गैंगस्टर टॉस्क फोर्स (एजीटीऐफ) प्रमोद बान भी मौजूद थे, ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला को मारने के बाद मुंडी और कपिल दोनों एक साथ थे और कनाडा अधारित गैंगस्टर गोलडी बराड़ (मुख्य साजिशकर्त्ता) के निर्देशों पर लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। उन्होंने बताया कि इस समय दौरान मुंडी और कपिल हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, यूपी और पश्चिमी बंगाल राज्यों में रुके और कहा कि जोकर, जो पहले ही नेपाल में था, पश्चिमी बंगाल में सुरक्षित दाखिल होने के लिए मुंडी और कपिल की मदद करने और उनको नेपाल में सुरक्षित जगह पर ले जाना आया था। उन्होंने बताया कि गोल्डी बराड़ ने मुंडी और कपिल को फर्जी पासपोर्ट पर दुबई में सैटल करने का वायदा किया था। उन्होंने कहा कि उक्त दोनों को नेपाल या थाईलैंड में अपने जाली पासपोर्ट मिलने थे, जिसके बाद उन्होंने वहां से दुबई चले जाना था।

    सिद्धू मूसेवाला हत्या कांड संबंधी अब तक की रिपोर्ट

    कुल आरोपी : 35
    गिरफ्तार : 23
    मारे गए : 2
    विदेश भागे : 4
    बकाया गिरफ्तारियां, भगौड़े, भूमिका की जांच की जा रही : 6

    कपिल पंडित ने सलमान खान को भी मारने की रची थी साजिश

    कपिल पंडित, जो राजस्थान के जिला चुरू में उसके पेतृत्क गांव बेवड़ के एक युवक की हत्या के आरोप में जेल्ह में बंद था, से प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है है कि वह अपने मां की अंतिम रस्मों में शामिल होने के लिए वर्ष 2021 में पैरोल पर बाहर आया था और वह तब से फरार चल रहा था। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि तभी उससे लॉरैंस बिश्नोई गैंग ने संपत नेहरा और गोल्डी बराड़ द्वारा बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हत्या को अंजाम देने के लिए संपर्क किया गया। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि सलमान खान की हत्या करने की रणनीती बनाने के लिए कपिल को सचिन बिश्नोई और संतोष यादव के साथ मिलकर रेकी करने लिए कहा गया था।

    कपिल ने खुलासा किया कि विक्की मिड्डूखेड़ा ही हत्या का बदला लेने के लिए लॉरैंस बिश्नोई गैंग के इशारे पर पहले भी उसने सिद्धू मूसेवाला को मारने के इरादे से उसकी कई बार रैकी की थी। डीजीपी ने कहा कि इस मामले में विदेशों में फरार हुए गैंगस्टरों को पकड़ने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। इसे सिलसिले के तहत गैंगस्टर सचिन थापन को अजरबैजान में हिरासत में लिया गया है और जल्द ही उसे भी भारत के हवाले कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने इस मामले में 24 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here