हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    चंडीगढ़ में मची राम-नाम की धूम, किए मानवता भलाई कार्य

    दिया 6 जरूरतमंद परिवारों को राशन

    चंडीगढ़ (एमके शायना) पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां जी की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए चंडीगढ़ ब्लॉक की साध संगत लगातार मानवता भलाई के कार्य कर रही है। इसी तहत चंडीगढ़ की ब्लॉक स्तरीय नाम चर्चा के उपरांत मानवता भलाई के कार्यों को और गति दी गई। चंडीगढ़ के गांव खुड्डा अली शेर में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन बड़ी ही धूमधाम से किया गया। नामचर्चा में भारी तादाद में साध-संगत ने शिरकत की और गुरूयश गाया। नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक भंगीदास रणवीर इन्सां ने पवित्र नारा लगाकर की। नामचर्चा के दौरान अनेक कविराज भाइयों ने शब्द भजन के माध्यम से गुरू महिमा का गुणगान किया। नामचर्चा में 142 मानवता भलाई के कार्यों पर भी प्रकाश डाला गया और इन कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।

    यह भी पढ़ें:– शाही पत्रों से खुशियाँ लुटा रहे पूज्य गुरु जी

    इस मौके कविराजों ने शब्दबानी के बाद डेरा सच्चा सौदा के पवित्र ग्रंथों में से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए। नाम चर्चा के उपरांत पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए ‘फूड बैंक’ मुहिम के तहत 6 अति जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। राशन लेने वाले जरूरतमंद परिवारों ने पूज्य गुरु जी और साध संगत का आभार व्यक्त किया।

    ब्लॉक चंडीगढ़ का सच कहूं को रहेगा पूरा पूरा समर्थन: भंगीदास रणवीर इन्सां

    इस मौके ब्लॉक भंगीदास रणबीर इन्सां ने बताया कि चंडीगढ़ की साध संगत जोरों शोरों से सच कहूं न्यूजपेपर का समर्थन कर रही है। उन्होंने सभी से आहवाहन किया कि सभी को अपने अपने घरों में सच कहूं न्यूजपेपर जरूर लगवाना चाहिए क्योंकि यह एकमात्र ऐसा न्यूजपेपर है जो अश्लीलता और झूठ से परे अच्छी खबरें लिखता है। उन्होंने कहा कि आज के इस भयानक कलयुग में सिर्फ सच कहूं पर ही भरोसा किया जा सकता है किसी अन्य अखबार पर नहीं। इस मौके ब्लॉक की कमेटी के समूह 45, 25 और 15 मैंबर, समूह सुजान बहनें, यूथ वैलफेयर फैडरेशन के मैंबर, चंडीगढ़ सिटी, गांवों के भंगीदास और भारी तादाद में साध-संगत ने शिरकत की।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here