हमसे जुड़े

Follow us

35.3 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home देश हरियाणा के ने...

    हरियाणा के नेता मुफ्त में कर रहे पंजाब के हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल : आरटीआई

    Air Force, Helicopter, Crashes, Died, Arunachal, Air Chief

    जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा सरकार पंजाब सरकार के हेलीकॉप्टर का मुफ्त में इस्तेमाल कर रहे हैं। पंजाब सरकार के दावों के विपरीत पंजाब और हरियाणा के बीच हेलीकॉप्टर शेयरिंग को लेकर कोई समझौता हुआ ही नहीं है। आरटीआई कार्यकर्ता माणिक गोयल ने वीरवार को बताया कि कुछ समय पहले अगस्त के महीने में, जब हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पंजाब सरकार के हेलीकॉप्टर से हांसी पहुंचे, तो माणिक गोयल ने उस वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रकाशित किया था, जो काफी वायरल हुआ था और उसे लेकर पूरे राज्य में काफी विवाद हुआ था। पंजाब के लोगों और विपक्ष ने आम आदमी पार्टी से सवाल किया था कि हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पंजाब के एकमात्र हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल कैसे कर रहे हैं।
    इन सभी सवालों के जवाब में आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने ट्वीट कर कहा था कि पंजाब का अन्य राज्यों के साथ हेलीकॉप्टर शेयरिंग का समझौता है जिसके तहत हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री पंजाब के हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके साथ ही नागरिक उड्डयन पंजाब की निदेशक सोनाली गिरि ने भी बयान दिया था कि पंजाब का अन्य राज्यों के साथ समझौता है, जिसके तहत चौटाला पंजाब के हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल कर रहे हैं।

    खुलासा-कभी किसी राज्य के साथ हेलीकॉप्टर शेयरिंग करने का समझौता किया ही नहीं

    मानसा निवासी आरटीआई गोयल ने पंजाब के नागरिक उड्डयन विभाग में एक आरटीआई दायर की, जिसमें उन्होंने अन्य राज्यों के साथ हेलीकॉप्टर शेयरिंग समझौते की एक प्रति मांगी। प्राप्त सूचना में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई कि पंजाब सरकार ने कभी किसी राज्य के साथ हेलीकॉप्टर शेयरिंग करने का समझौता किया ही नहीं। गोयल ने कहा कि अगर अन्य राज्यों के साथ ऐसा कोई समझौता नहीं है, तो चौटाला पंजाब का हेलीकॉप्टर क्यों लेकर जाते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब इस हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल के लिए हरियाणा से किसी भी तरह का पैसा नहीं ले रहा है, यह सेवा नि:शुल्क दी जा रही है। गोयल ने कहा कि मैंने पहले ही अपनी आशंका व्यक्त कर दी थी कि आम आदमी पार्टी और दुष्यंत चुटाला की पार्टी जेजेपी हरियाणा में आगामी चुनाव में कोई समझौता करने जा रही है, जिसके तहत पंजाब का एकमात्र हेलीकॉप्टर उन्हें इस्तेमाल के लिए दिया जा रहा है। उनके मुख्य प्रवक्ता और अधिकारी जान-बूझकर इसके बारे में झूठ बोल रहे हैं। गोयल ने कहा कि आप बदलाव के नाम पर वोट मांगकर सत्ता में आई है। अगर भविष्य में जेजेपी या दुष्यंत चौटाला के साथ आप का गठबंधन करने या फायदा उठाने की उनकी इच्छा है, तो करें लेकिन बदले में पंजाब के संसाधनों को न लुटाएँ। उन्होंने कहा कि नागरिक उड्डयन विभाग बाकी सवालों के जवाब आरटीआई के जरिए देने से इनकार कर रहा है, जिसे वह अपील में शामिल करेंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here