हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश पूज्य गुरु जी...

    पूज्य गुरु जी बरनावा आश्रम पधारे

    saint Dr MSG
    saint Dr MSG आज आए एमएसजी जी...!

    बरनावा (सोनू)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां 40 दिन की पैरोल मिलने के बाद शनिवार को शाह सतनाम जी आश्रम बरनावा, जिला बागपत (उत्तर प्रदेश) पधारे। जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर साध-संगत के बीच पहुंची तो करोड़ों डेरा सच्चा सौदा श्रद्धालुओं के चेहरों पर अद्भुत मुस्कान खिल उठी और एक-दूसरे को मोबाइल फोनों पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। इसके साथ ही एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया।

    साध-संगत जी समुद्र आपको याद है ना, ये ज्यादा भी हो सकता है: पूज्य गुरु जी

    शनिवार को करोड़ों रूहों की पुकार सुन एक बार फिर अपने डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां बरनावा आश्रम (उतर प्रदेश) पधारे। आश्रम में अपने पावन चरण टिकाते ही पूूज्य गुरु जी ने सबसे पहले अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से यारी सत्संग जी, हम फिर से आपके दर्शनों के लिए यूपी आश्रम में पहुँच चुके हैं और आप सबको बहुत, 2 मिनट 26 सेकिंड का वीडियो जारी किया। जिसमें पूज्य गुरु जी ने अपने रूहानी स्वरूप से अनमोल वचनों के माध्यम से तड़पती रूहों को शांत किया। पूज्य गुरु जी ने अनमोल वचनों में फरमाया कि बहुत आशीर्वाद, मालिक सबको खुशियां दें, दया मेहर रहमत से नवाजे। आपने पहले की तरह जैसे आपको बोला था कि आप मानते रहना, अपने-अपने घरों में रहना, जैसे भी आपको बताएंगे जिम्मेवार, उसके अनुसार करना है। मनमर्जी नहीं करनी, भगदड़ नहीं करनी। तो ये आप जरूर मानियेगा हमारी बात। हमेशा मानते हैं, हमें गर्व है आप लोगों पर, हमारे बच्चों पर बहुत गर्व है। परम पिता परमात्मा और बहुत ज्यादा खुशियाँ दे आपको। आपके दर्शनों के लिए यहाँ पर आ गए है। दर्शन चलते रहेंगे, बाते होती रहेंगी, सारी बातें करेंगे आपसे, लेकिन आपने माननी है बात, हमें पता है कहने की जरूरत नहीं है, इतनी बार। जिम्मेवार आपको जैसे कहेंगे, उसके अकॉर्डिंग आप लोगों ने चलना है उसके अकॉर्डिंग बात करनी है। अभी बस थोड़ी देर पहले ही पहुंचे हम यहाँ पर। मालिक आपको बहुत खुशियां दे, वो समुन्द्र आपको याद ही होंगे। समुद्र ऐसा है ना, ज्यादा भी हो जाते हैं तो ज्यादा बढ़ के आयेंगे, फिक्र मत करो और ज्यादा खुशी आएंगी। तो बहुत-बहुत आशीर्वाद, फिर बात करेंगे, बातें करते ही रहेंगे आप लोगों से, बस आप जुड़े रहना, बात करते रहना और छोटे बच्चों को भी बहुत आशीर्वाद, जवानों को भी आशीर्वाद और बुजुर्गों को भी, हमारे तो सारे ही बच्चे हैं, जैसे एक बच्चे ने पूछ लिया था, उसके साथ उसके पापा थे, दादा थे, कहने लगा गुरू जी, पिता जी मैं भी पिता जी कहता हूँ, मेरा पापा भी पिता जी कहता है और मेरा दादा भी कहता है, ये चक्कर क्या है? हमने कहा बेटा, तेरी समझ में नहीं आएगा, पर बता देते हैं, संत जो होते हैं उनके लिए भगवान की औलाद, अपनी औलाद होती है, तो इसलिए पिता जी कहते है सारे, क्योंकि हमारे सारे बच्चे हैं, जो भगवान की औलाद है, वो हमारी औलाद है। तो सारो को आशीर्वाद, सारी भगवान की औलाद को आशीर्वाद, भगवान सब को खुशियां दे अंदर बाहर से माला माल करे। बहुत आशीर्वाद, आशीर्वाद, आशीर्वाद।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here