हमसे जुड़े

Follow us

29.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 3, 2026
More
    Home अन्य खबरें यूपी की साध-स...

    यूपी की साध-संगत बोली, सतगुरु जी के साथ, ये दीवाली होगी खास

    पूज्य गुरु जी के लाइव दर्शन व आशीर्वाद पाकर साध-संगत हुई निहाल

    • चंद मिनटों में पूज्य गुरु जी के रूहानी स्वरूप की प्रथम झलक बनी गई वाट्सएप स्टेट्स

    बरनावा(सच कहूँ/सोनू)। पूर्ण मुर्शिद-ए-कामिल के बरनावा आश्रम में पधारने पर साध-संगत में खुशी की लहरे हिलौरे मार रही है। अपने पूज्य सतगुरु जी के प्रति अथाह प्रेम डेरा श्रद्धालुओं में इस कदर बह रहा है कि उसे वर्णन करना असंभव है। सोशल मीडिया पर पूज्य गुरु जी का वीडियो जहां तेजी से वायरल हो रहा है वहीं डेरा श्रद्धालुओं के फोन में पूज्य गुरु जी के रू हानी स्वरूप की प्रथम झलक , डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों द्वारा वाट्सएप स्टेट्स व डीपी के रूप में लगाए जा रहे हैं। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन आगमन को लेकर शाह सतनाम जी आश्रम बरनावा, बड़ौत, जिला बागपत (उत्तर प्रदेश) की पावन धरां से जुड़े डेरा श्रद्धालुओं से सच कहूँ ने बातचीत भी की, जो इस प्रकार है:-

    मानवता भलाई कार्यों को मिलेगी रफ्तार

    मोहम्मदपुर ब्लॉक रवि इन्सां ने कहा कि पूज्य गुरु जी ने रूहानी पत्र के माध्यम से वचन फरमाये थे कि हम जल्द साध-संगत को दर्शन देंगे जो वचन आज पूरे हो गए हैं। पूज्य गुरु जी के पावन दर्शन पाकर मेरी प्यासी रूह की प्यास बुझ गई। पूज्य गुरु जी ने आते ही वीडियो के माध्यम से वचन फरमाये हैं कि जिस खुशियों के जिस समुद्र को लुटाने का वायदा किया था वो ओर बढ़कर मिलेगा। पूज्य गुरु जी ने अपना पावन आशीर्वाद साध-संगत को देकर हम पर बहुत बड़ा उपकार किया है। पूज्य गुरु जी के उपकारों का देन हम नहीं दे सकते।

    ये दीवाली हमारे लिए होगी खास

    गौतम इन्सां सहारनपुर ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि कई सालों बाद इस बार पूज्य गुरु जी के साथ दीवाली मनाने का मौका मिलेगा। हमारे लिए तो इस बार दीवाली का पर्व खुशियां लेकर आया है। साध-संगत के लिए हर पर्व पूज्य गुरु जी के बिना अधूरा था, अधूरा है और अधूरा रहेगा। क्यों कि पूज्य गुरु जी ही हमारे के लिए सब कुछ हैं। हमारे त्यौहर पूज्य गुरु जी के साथ जुड़े हैं। आज जैसे ही पूज्य गुरु जी के आगमन का संदेश मुझे मिला तो ऐसा लगा जैसे भगवान ने उनकी दुआ कबूल कर ली हो।

    मानवता भलाई कार्यों को फिर मिलेगी गति

    जिला मुजफ्फरनगर से श्रीओम इन्सां का कहना है कि हम धन्य हैं कि एक बार फिर पूज्य गुरु जी ने अपने पावन चरण शाह सतनाम जी आश्रम बरनावा में रखे। पूज्य गुरु जी के शुभ आगमन पर से एक बार फिर मानवता भलाई कार्यों को रफ्तार मिलेगी। नशों की दलदल में फंसे लोगों को नया जीवन मिलेगा। एक बार फिर आॅनलाइन गुरुकुल से पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के लाइव दर्शन होंगे।

    पूज्य गुरु जी के पावन वचनों की पूरी करेंगे पालना

    जिला शामली से सुरेश कंधाला इन्सां ने अपनी खुशी का वर्णन करते हुए कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने लाइव दर्शन देकर सारी साध-संगत में नई उर्जा का संचार किया है। पूज्य गुरु जी ने हमारी अरदास स्वीकार कर हम पर जो उपकार किया है उसका हम लिख या बोलकर वर्णन नहीं कर सकते हैं। हम अपने मुर्शिद का अनेक जन्म लेकर भी ऋण नहीं उतार सकते। पूज्य गुरु जी ने साध-संगत को आशीर्वाद देने के साथ जो पावन वचन फरमाये हैं हम उनका पूरा ध्यान रखेंगे। करेंगे। सरकार व प्रशासन की हिदायतों की पूरी पालना करेंगे। जैसे जिम्मेवार कहेंगे वैसे ही करेंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here