हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home खेल सूर्य और कोहल...

    सूर्य और कोहली के धमाल के आगे सब हुए फेल

    रोहित, विराट, सूर्यकुमार के अर्द्धशतकों ने भारत को 179 रन तक पहुंचाया

    सिडनी (सच कहूँ न्यूज)। भारत ने विराट कोहली (62 नाबाद), कप्तान रोहित शर्मा (53) और सूर्यकुमार यादव (51 नाबाद) की अर्द्धशतकीय पारियों की बदौलत आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के सुपर-12 मुकाबले में गुरुवार को नीदरलैंड के सामने 180 रन का लक्ष्य रखा। भारत ने ग्रुप-2 के मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए धीमी शुरूआत की। सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल नौ रन के स्कोर पर पगबाधा आउट हुए। रोहित ने भी कुछ देर संघर्ष किया लेकिन आठवें ओवर में लोगन वैन बीक को छक्का लगाकर उन्होंने हाथ खोले। रोहित और कोहली ने दूसरे विकेट के लिये 73 रन की साझेदारी की। रोहित ने आउट होने से पहले 39 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों के साथ 53 रन बनाये।

    यह भी पढ़ें:– दक्षिण अफ्रीका ने बंगलादेश को 104 रन से रौंदा

    उनका विकेट गिरने के बाद कोहली ने सूर्यकुमार के साथ 95 रन की विस्फोटक साझेदारी करके भारत को 20 ओवर में 179/5 के स्कोर तक पहुंचाया। कोहली ने टूनार्मेंट में लगातार दूसरा अर्द्धशतक जड़ते हुए 44 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों के साथ 62 रन बनाये, जबकि सूर्यकुमार ने 25 गेंदों पर सात चौके और एक छक्का लगाकर 51 रन की विस्फोटक पारी खेली। रोहित (34) इस दौरान टी20 विश्व कप में क्रिस गेल (63) के बाद सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी भी बन गये। साथ ही उन्होंने टी20 विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में चौथा स्थान हासिल करने के लिये तिलकरत्ने दिलशन (897) को पीछे छोड़ दिया। विराट इस सूची में क्रिस गेल (965) को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here