हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश चाय का असली स...

    चाय का असली स्वाद, जायका लेना हो तो, पढ़े पूज्य गुरु जी के रूहानी वचन

    बरनावा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने आॅनलाइन गुरुकुल के माध्यम से साध-संगत से सवालों के जवाब दिए। पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि हमारे वेदों में सभी सवालों के जवाब है। आइये पढ़ते है सवाल और पूज्य गुरु जी के जवाब….
    सवाल: आप जी द्वारा बहुत अच्छे-अच्छे लाइफ टिप्स लाइव दिए जा रहे हैं जी, सिर दर्द, माइग्रेन, हाईबीपी, शुगर, एलर्जी आदि जैसी बीमारियों के उपाए जरूर बताएं जी।
    जवाब: सबसे जरूरी है ये देखना कर्म करने का क्षेत्र कौन सा है, अगर आप कस्सी फावड़ा नहीं चलाते, खेती बॉडी का जोर का काम नहीं करते, दफ्तर में काम करते हैं, पढ़ते हैं तो उसके लिए जरूरी है कि आप गेहूं को कम करें, मोटा अनाज कम करके, आप अपने डाइट में फ्रूट एड करो, अगर कर सकते हो। नहीं तो सलाद ले लो, कोई भी चीज आप इसको एड करो, यानि 12 बजे तक आपका बॉडी वेट 12 ग्राम, आप फ्रूट ले सकते हैं, दो तीन तरह का, चार तरह का, एक तरह का, जो भी आपको ठीक लगता है, दो तीन बार में ले सकते हैं, सुबह उठके लिया, फिर ले लिया, 10 बजे तक ले, 12 बजे तक ले, एक या डेढ़ बजे आप खाना लेते हैं, उसमे कोशिश करें, लगभग-लगभग 50 प्रतिशत सलाद एड कर लें। आधा पौने घंटा पहले खाए, उसके बाद आप 50 प्रतिशत खाना ले ले, उबाल के खाए तो अच्छा है अगर तल के भी खाना है तो शाकाहारी भोजन थोड़ा ले।

    इसी तरह शाम को आप चाय जो लेते हो वो ले सकते हैं, थोड़ी पत्ती डाले, कम उबाले, चाय का असली स्वाद जायका लेना हो, तो कम से कम उबालना चाहिए। आजकल हमने देखा कि हमारे देश में तो यह है जितनी उबाल के बनाओ उतनी स्वाद बनती है, ये आपका भ्रम है, उतनी ही एसडिक हो जाती है, उतना ही तेजाब बनाती है, पेट में बीमारियां पैदा करती है, बहुत तरह की, आने वाले टाइम में, अभी पता नहीं चलता कोई बात नी, हमारे ख्याल से टेस्ट लेना है और चाय का असली मजा लेना हो, तो आप एक उबाला या दो उबाला या फिर सिर्फ ब्लैक टी पी सकते हैं, चलो आप जैसे भी चाय लेते हो, उसके साथ हल्का फुलका कुछ ले, पर शाम को फिर से रिपिट करे तो बहुत सारी चीजें इससे कंट्रोल में आ जाएगी, और नहाते समय नीम का पानी उबालना रख दीजिए आप और वो उबलता रहेगा, पत्ते डालके टहनियों समेत उसको थोड़ा कुटके वो उबलता रहेगा, उससे नहाये, नहाने के बाद उसको शरीर पर डाल ले, उबलते को मत डालना, गुनगुने पानी से नहाना, बहुत सारी एलर्जी का इससे भी फायदा हो सकता है, डेली अगर आप यूज करें तो।

    सवाल: पूज्य गुरु जी अगर कोई हमे बार-बार नीचा दिखाये, हर बात पर और हमसे जलन करे हर काम में तो उसका क्या जवाब देना चाहिए।
    जवाब: दीनता, नम्रता, प्यार कहीं ना कही उसे भी समझ आएगी कि मैं उसे नीचा दीखाना चाहता हूँ, लेकिन यह रियेक्ट नहीं कर रहा, ये रियक्ट ही मत करो, ये सोचो ही नहीं कि आपके साथ कोई कुछ कर रहा, आप अपने Aim पर चलते जाओ आगे बढ़ते जाओ, जितना आपको नीचा दिखा चाहेगा, उतने ही आप ऊंचे जाएंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here