हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More

    ठंड से ठिठुरते मासूमों के लिए आगे आया शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल

    50 से अधिक बच्चों, बड़ों को बांटे गर्म कपड़े

    • स्टाफ सदस्यों ने दो बच्चों की फीस भरकर की मदद

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शाह सतनाम जी गर्ल्स, स्कूल में पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं से छात्राओं को दुनियावी शिक्षा के साथ अध्यात्म व जरूरतमंद लोगों की मदद करने की भी शिक्षा दी जाती है। साथ ही जरूरतमंदों की मदद करने में स्कूल का समस्त स्टाफ भी हमेशा तैयार रहता है। इसी के अंतर्गत शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्या सहित समस्त स्टाफ सदस्य ठंड से ठिठुरते जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए आगे आए हैं।

    मंगलवार को पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन अवतार माह की खुशी में 50 से अधिक बच्चों व बड़ों को कंबल, जुराबें, जर्सियां सहित अन्य गर्म वस्त्र बांटे गए। बड़ों में जरूरतमंद महिलाएं भी शामिल थी। इसके अलावा स्टाफ सदस्यों ने 2 बच्चों की सालभर की पूरी स्कूल की फीस भरकर जरूरतमंद परिवार की मदद की। गर्म कपड़े पाकर बच्चों व बड़ों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था।

    जरूरतमंदों की मदद कर अपना जन्मदिन बनाते हैं स्टाफ सदस्य व छात्राएं

    शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. शीला पूनिया इन्सां ने कहा कि पूज्य गुरु जी की शिक्षाओं का ही कमाल है कि विद्यालय के स्टाफ सदस्यों व छात्राओं में सेवाभाव कूट-कूटकर भरा हुआ है। जिसकी बदौलत वह हर समय जरूरतमंदों की सहायता के लिए तैयार रहती है। स्टाफ सदस्य व छात्राएं अपना जन्मदिन सहित अन्य विशेष सुअवसर फिजूलखर्ची की बजाए, जरूरतमंद लोगों की मदद कर मनाते हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here