हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश बर्फीली हवाओं...

    बर्फीली हवाओं ने झकझोरा, हाथ पैर पड़े सुन्न

    हाड़ कंपाती ठंड और घने कोहरे से आम जनजीवन प्रभावित | mousam news

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पश्चिमोत्तर क्षेत्र में शुक्रवार को कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम केन्द्र के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान अति ठंडा दिन,घना कोहरा तथा कहीं कहीं शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। उसके बाद कहीं कहीं बूंदाबांदी और दस जनवरी तक मौसम खुश्क रहने घना कोहरा रहने के आसार है। कोहरा घना होने के कारण हवाई सेवा प्रभावित रही तथा कुछ उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

    लोगों घंटों स्टेशनों पर कड़ाके की ठंड में इंतजार करना पड़ा 

    सड़क यातायात सुबह अन्य दिनों की तरह प्रभावित रहा और दोपहर तक वाहन हैडलाइटें जलाकर चलते नजर आये। कम दूरी तथा लंबी दूरी की ट्रेनें देरी से चल रही है। लोगों घंटों स्टेशनों पर कड़ाके की ठंड में इंतजार करना पड़ा जिससे उन्हें मुश्किल का सामना करना पड़ा। क्षेत्र में नारनौल दो डिग्री तथा बठिंडा तीन डिग्री रहा। अंबाला तथा हिसार चार डिग्री ,चंडीगढ पांच डिग्री ,करनाल चार डिग्री ,रोहतक छह डिग्री और भिवानी पांच डिग्री रहा। अमृतसर ,पटियाला पांच डिग्री ,लुधियाना तथा मोगा चार डिग्री, गुरदासपुर तीन डिग्री और फतेहगढ़ साहिब का पारा पांच डिग्री सेलसियस रहा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here