हमसे जुड़े

Follow us

20.4 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home देश भाजपा अध्यक्ष...

    भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा

    Delhi Elections
    Delhi Elections: दिल्ली में हुआ चुनाव का ऐलान, इस दिन हो रहे हैं चुनाव और इस दिन परिणाम!

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कार्यकाल को अगले वर्ष लोकसभा चुनाव के लिए जून 2024 तक बढ़ा दिया गया है। राजधानी में हो रही भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करके नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाने का फैसला लिया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यकारिणी की बैठक में यह प्रस्ताव किया जिसका सभी सदस्यों ने हर्षध्वनि से समर्थन किया। नड्डा का मौजूदा कार्यकाल 20 जनवरी को पूरा हो रहा है।

    यह भी पढ़ें:– असभ्यता और बदतमीजी का बढ़ता आलम!

    इस फैसले की जानकारी देते हुए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यहां संवाददाताओं को बताया कि नड्डा के तीन वर्ष के कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी के ब्रॉण्ड एवं जनाधार बढ़ा है और यश प्राप्त हुआ है। शाह ने कहा कि उनके नेतृत्व में 73 चुनावों में विजय हासिल हुई है। बूथ सशक्तीकरण योजना में एक लाख 30 हजार बूथों को मजबूत करने का काम किया। तेलंगाना एवं पश्चिम बंगाल में पार्टी के पक्ष में मजबूत माहौल बना। लोकसभा प्रवास योजना कामयाब रही है।

    जम्मू कश्मीर में ब्लॉक विकास परिषद के चुनावों भाजपा का यश बढ़ा है। घर घर तिरंगा अभियान में जन जन में रार्ष्ट्भक्ति एवं तिरंगे के प्रति सम्मान को बढ़ाने का काम किया गया है। मन की बात को जन अभियान बनाने का प्रयास किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा मनाने तथा कोविड महामारी के दौरान सेवा की संगठन जैसे कार्यक्रम की रचना की। गृह मंत्री ने विश्वास जताया कि नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा को 2024 में वर्ष 2019 के चुनावों की तुलना में अधिक बहुमत से भाजपा चुनाव जीतेगी और श्री मोदी पुन: प्रधानमंत्री बन कर देश की सेवा करेंगे। गृह मंत्री ने नड्डा को उनके आगे के सफल कार्यकाल के लिए बधाई और अनंत शुभकामनाएं दीं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here