हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब किसान मजदूर स...

    किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 3 घंटे रोकी रेल, यात्री रहे परेशान

    Farmer

    पंजाब सरकार पर वादे पूरे नहीं करने का लगाया आरोप

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। प्रदेश में सरकार को घेरने के लिए किसान मजदूर संघर्ष समिति के सदस्य सड़कों पर उतर आए हैं। किसान मजदूर संघर्ष समिति के सदस्यों ने रविवार को रेल रोकी। रेल रोको धरना देकर सदस्यों ने सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए किसान मजदूर संघर्ष समिति के सदस्यों ने पंजाब में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक 3 घंटे के लिए रेल रोक दी। 3 घंटे तक रेल सेवा बाधित रहने की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

    रविवार को किसान मजदूर संघर्ष समिति के सदस्यों ने रेल रोक कर सरकार को घेरने की कोशिश की। समिति का आरोप है कि उनकी मांगें नहीं मानी गईं और सरकार द्वारा किए गए वादे पूरे नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि सरकार ने वादे तो कर दिए लेकिन वो वादे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं।

    श्री मुक्तसर साहिब के मलोट रेलवे स्टेशन पर भी किसानों ने धरना देक रोष जताया। फिलहाल कोई ट्रेन इस रुट से नहीं गुजरी। किसानों का कहना है कि ट्रेन आने पर ट्रैक पर बैठ कर रोकी जाएगी। बाकी इस दौरान लोगों को होने वाली परेशानी पर ज्यादा फोकस किया जाएगा। प्रदेश में जगह-जगह रेल रोकी गई। इसी के तहत किसानों ने रेलवे स्टेशन पर बैठकर प्रदर्शन किया। इसी प्रदर्शन के चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों के शुरु होने का इंतजार करते रहे। इसी के चलते यात्रियों की लम्बी कतारें देखने को मिली। अंत में इंतजार करते करते धक जाने के बाद यात्री अपने घरों को वापस जाने लगे। एक यात्री ने बताया कि वह अपने पूरे परिवार के साथ अमृतसर माथा टेकने जा रहे थे लेकिन किसान धरने के चलते ट्रेन शाने पंजाब जिसका समय 12:50 का था, किसान धरने की वजह से करीब चार घंटे लेट है जिस कारण उन्हें घर वापस जाना पड़ रहा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here