हमसे जुड़े

Follow us

20.1 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा नोहरिया बाजार...

    नोहरिया बाजार: गोलीबारी के आरोपियों की धरपकड़ न होने पर किया रोष-प्रदर्शन

    सर्व समाज के आह्वान पर शांतिपूर्वक रहा सरसा बंद

    • पुलिस प्रशासन ने दिलाया आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। सर्व समाज की ओर से मंगलवार को सरसा में सुबह से दोपहर एक बजे तक बंद का आह्वान किया गया था, जिसका शहरी क्षेत्र में व्यापक असर रहा। बीती 25 जनवरी को नोहरिया बाजार में हुई गोलीबारी की घटना के आरोपियों की धरपकड़ के लिए सर्व समाज की ओर से सरसा बंद का अल्टीमेटम दिया गया था। सुबह प्रदर्शनकारी विभिन्न बाजारों से निकले और दुकानदारों से बंद में सहयोग करने की अपील की। प्रदर्शनकारियों में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, व्यापारिक, धार्मिक व अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

    गौरतलब है कि बीती 25 जनवरी को नोहरिया बाजार की गली मस्जिद वाली में गोलीबारी हुई थी, जिसमें महेंद्र नामक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया था। पुलिस ने घायल की शिकायत पर अमन खलनायक व उसके दोस्त के खिलाफ भादंसं की धारा 307 व आर्म एक्ट के मामला दर्ज किया था। पुलिस को दिए बयान में शिकायत में महेंद्र ने बताया था कि वह 25 जनवरी की शाम को वह अपने दोस्त के साथ प्रकाश भार्गव के निधन पर शोक जताकर अपने घर जा रहा था। गली मस्जिद वाली से अपने घर रानियां गेट की ओर जाते समय अचानक पीछे से बाइक पर आए 3 लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी, जिसमें वे दोनों घायल हो गए।

    सर्व समाज के सन्नी गुज्जर, बिट्टू गुज्जर, अमन जाट, बबलू मेहता आदि ने बताया कि दिनदहाड़े गोलीबारी करने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया। जिसके रोषस्वरूप 28 जनवरी को रानियां गेट पर जाम लगाकर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की थी। तब पुलिस की ओर से दो दिन में गिरफ्तार करने का कह गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस के आग्रह पर जाम खोलकर उनकी ओर से 30 जनवरी तक का समय दिया गया था। अन्यथा 31 जनवरी को सांकेतिक रूप से सरसा बंद की चेतावनी दी गई थी। उन्होंने बताया कि हमलावर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, इसलिए मंगलवार को सांकेतिक रूप से बंद का आह्वान किया गया था, जोकि पूरी तरह सफल रहा। लोगों का सहयोग रहा। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here